भक्ति के साथ समाजसेवी कार्य भी करेंगे श्याम भक्त जोधपुर,भक्ति के साथ समाजसेवी कार्य भी करेगे श्याम भक्त। सीकर जिले के विश्वविख्यात खाटूश्यामजी के श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होने और बढ़ती श्रद्धा के चलते पश्चिमी राजस्थान में भी लगातार श्याम मंदिरों और श्याम भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है,इसी के चलते जोधपुर के श्याम भक्तों ने भक्ति के साथ-साथ अब सामाजिक सरोकार के दायित्व को निभाने के लिए श्याम भक्ति सेवा संस्थान का गठन किया है। केवल पश्चिमी राजस्थान में ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान भर में यह संस्थान सक्रियता के साथ कार्य करेगी। Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
11

भक्ति के साथ समाजसेवी कार्य भी करेंगे श्याम भक्त

  • श्याम भक्ति सेवा संस्थान का गठन -राज्य भर में श्याम भक्ति आयोजनों के अलावा संस्थान बनेगा जरूरतमंदों का सहारा
  • मोनिका प्रजापत अध्यक्ष,राजकुमार रामचंदानी चुने गए सचिव

जोधपुर,भक्ति के साथ समाजसेवी कार्य भी करेगे श्याम भक्त। सीकर जिले के विश्वविख्यात खाटूश्यामजी के श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होने और बढ़ती श्रद्धा के चलते पश्चिमी राजस्थान में भी लगातार श्याम मंदिरों और श्याम भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है,इसी के चलते जोधपुर के श्याम भक्तों ने भक्ति के साथ-साथ अब सामाजिक सरोकार के दायित्व को निभाने के लिए श्याम भक्ति सेवा संस्थान का गठन किया है। केवल पश्चिमी राजस्थान में ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान भर में यह संस्थान सक्रियता के साथ कार्य करेगी।

यह भी पढ़ें – युवक ने फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर के वरिष्ठ श्याम भक्त और श्याम सेवक समाजसेवी रामू रामचंदानी की देखरेख में श्याम भक्ति सेवा संस्थान का विधिवत गठन करते हुए सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। विधिवत रूप से राजस्थान सरकार के सहकारिता विभाग में नियमानुसार पंजीकरण भी कराया गया। नवगठित श्याम भक्ति सेवा संस्थान में मोनिका प्रजापत अध्यक्ष,राजकुमार रामचंदानी सचिव, जगदीश कुमार कोषाध्यक्ष और राजीव गौड़ को उपाध्यक्ष चुना गया। लक्की गोयल,सन्नी सोनी और हेमंत लालवानी को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। कार्यकारिणी के गठन के बाद आयोजित बैठक में अधिक से अधिक श्याम भक्तों को इस संगठन से जोड़ने के साथ श्याम भक्ति के आयोजनों के अलावा सामाजिक कार्यों की शुरुआत करने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें – पत्थर लदे ट्रक ने बुलेट सवार को मारी टक्कर,मौत

श्याम भक्ति सेवा संस्थान की नवनियुक्त अध्यक्ष मोनिका प्रजापत ने बताया कि यह संगठन केवल जोधपुर या आसपास के जिलों में ही नहीं, बल्कि राजस्थान के सभी संभाग और जिला मुख्यालयों पर भी प्रारंभिक तौर पर विस्तार करने के साथ पूरे राज्य में कार्य करेगा। सेवा ही धर्म है के आधार पर जरूरतमंदों की सेवा करने से लेकर उनके परिवार के बच्चों, विधवाओं और बुजुर्गों की हर तरह से मदद के लिए निष्ठा भाव से तन मन और धन से समर्पित होकर सेवा कार्य करना,इस संगठन का उद्देश्य है।
मोनिका प्रजापत ने बताया कि श्याम बाबा की भक्ति से संबंधित विभिन्न प्रकार के आयोजन श्याम मंदिरों के अलावा विभिन्न धार्मिक स्थलों पर आयोजित करके श्याम भजन गायक कलाकारों को प्रोत्साहित करना भी हमारा उद्देश्य है। सचिव राज कुमार रामचंदानी ने बताया कि जरूरतमंद परिवारों की शिक्षा स्वास्थ्य,विवाह एवं पुनर्वास के अलावा रोजगार संबंधित शिविर लगाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना और समय-समय पर श्याम मंदिरों में अन्नकूट व 56 भोग का आयोजन करना,श्याम मंदिरों में धार्मिक आयोजनों को पूरे मनोभाव से आयोजित करने के साथ साथ धार्मिक स्थलों और मंदिरों में पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से वृक्षारोपण करने के साथ-साथ समय-समय पर पेड़ लगाने का संदेश देने की जागरूकता संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन करना भी लक्ष्य रहेगा।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here