सुधरने वाले हैं पेटीएम के इन्वेस्टर्स के दिन? इस साल 82 फीसदी तक चढ़ चुका है शेयर – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

फिनटेक कंपनी पेटीएम के शेयरों का हाल बाजार में सुधरने लगा है. पेटीएम की पैरेंट कंपनी One97 Communications के लिए साल 2023 काफी अच्छा साबित हो रहा है. इस साल कंपनी के शेयरों में अब तक शानदार 82 फीसदी की रैली दर्ज की गई है.

इस शेयर ने एक दिन पहले ही 52-सप्ताह का अपना नया उच्च स्तर भी बनाया है.

एक दिन पहले बनाया ये हाई

पेटीएम का शेयर आज गुरुवार के शुरुआती सेशन में 0.65 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ 965 रुपये पर कारोबार कर रहा है. इससे पहले बुधवार को शेयर के भाव में करीब 3 फीसदी की तेजी आई थी और यह 977 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान शेयर का भाव 983.55 रुपये तक चढ़ा था. इस तरह पेटीएम के शेयर ने बुधवार को 52-सप्ताह का अपना नया उच्च स्तर छू दिया था.

हालिया महीनों में दिखी अच्छी रैली

पेटीएम के शेयर ने हाल-फिलहाल में रैली दिखाते हुए अच्छी रिकवरी की है. पिछले 5 दिनों में इसका भाव करीब 5 फीसदी चढ़ा है, जबकि बीते एक महीने में इसने करीब 12 फीसदी की तेजी दर्ज की है. पिछले 6 महीने में शेयर का भाव करीब 50 फीसदी मजबूत हुआ है. पेटीएम के शेयरों का भाव पिछले साल नवंबर में सबसे निचले स्तर तक गिर गया था. उस समय पेटीएम के एक शेयर का भाव 438.55 रुपये के स्तर तक नीचे गया था. हालांकि उसके बाद शेयर लगातार रिकवरी की राह पर है. खासकर 2023 में इसने अच्छी रैली दिखाई है.

ब्रोकरेज फर्म ने दिए ये टारगेट

पेटीएम के इन्वेस्टर्स के लिए आने वाले समय में भी ग्रोथ की संभावनाएं दिख रही हैं. मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटीज और यस सिक्योरिटीज जैसे घरेलू ब्रोकरेज ने पेटीएम के शेयर का टारगेट बढ़ा दिया है. मोतीलाल ओसवाल ने पेटीएम को बाय रेटिंग के साथ 1000 रुपये का टारगेट दिया है. वहीं यस सिक्योरिटीज ने 1,025 रुपये का और इंटरनेशनल ब्रोकरेज बर्नस्टीन ने 1,100 रुपये का टारगेट दिया है.

अगले सप्ताह रिजल्ट का ऐलान

पेटीएम की पैरेंट कंपनी One97 Communications अगले सप्ताह सितंबर तिमाही का परिणाम जारी करने वाली है. कंपनी 20 अक्टूबर को सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान करेगी. एनालिस्ट सितंबर तिमाही में कंपनी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं.

ऑल टाइम हाई से बहुत नीचे है भाव

पेटीएम का शेयर अपने ऑल-टाइम हाई से अभी भी काफी नीचे है. कंपनी के शेयर ने नवंबर 2021 में अपना ऑल-टाइम हाई बनाया था और तब भाव 1,800 रुपये के करीब पहुंच गया था. हालांकि उसके बाद शेयर के भाव में लगातार गिरावट आई थी और पेटीएम के इन्वेस्टर्स को भारी घाटा उठाना पड़ा था.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here