नवीन उल हक को ट्रोल कर रहे थे फैंस, विराट ने इस तरह मना कर जीता दिल – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

भारत और अफगानिस्तान की टीमें दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने थी. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को आसानी से हरा दिया.

भारत के सामने मुकाबला जीतने के लिए 273 रनों का लक्ष्य था. टीम इंडिया ने 35 ओवर में 2 विकेट पर 273 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

सोशल मीडिया पर विराट कोहली का वीडियो हुआ वायरल

बहरहाल, इस मुकाबले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, अरूण जेटली स्टेडियम में मौजूद फैंस अफगानिस्तान के खिलाड़ी नवीन उल हक को लगातार ट्रोल कर रहे थे. इसके बाद विराट कोहली ने फैंस से कहा कि वह नवीन उल हक का मजाक नहीं बनाए. विराट कोहली के कहने पर फैंस मान गए. स्टेडियम में मैच देख रहे फैंस ने नवीन उल हक को ट्रोल करना बंद कर दिया.

किंग कोहली के अंदाज ने जीता फैंस का दिल…

विराट कोहली के अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर फैंस विराट कोहली की खूब तारीफ कर रहे हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं, नवीन उल हक और विराट कोहली खुद मैच के दौरान मिले. इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को गले लगा लिया. नवीन उल हक और विराट कोहली मुकाबला खत्म होने के बाद भी मिले. इस दौरान दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे से बातचीत करते नजर आए.

गौरतलब है कि आईपीएल के दौरान विराट कोहली और नवीन उल हक आपस में उलझ गए थे. दोनों खिलाड़ी के बीच विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी थी.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here