ट्रक चालक ने लगाया पुलिस कांस्टेबलों पर मारपीट और रुपए चुराने का आरोप ट्रक चालक ने लगाया पुलिस कांस्टेबलों पर मारपीट और रुपए चुराने का आरोप Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
7

ट्रक चालक ने लगाया पुलिस कांस्टेबलों पर मारपीट और रुपए चुराने का आरोप

  • पुलिस आयुक्त्त को दी शिकायत
  • चल रही जांच
  • वीडियो वायरल

जोधपुर,ट्रक चालक ने लगाया पुलिस कांस्टेबलों पर मारपीट और रुपए चुराने का आरोप। शहर के झालामंड क्षेत्र में नाका नंबर एक पर तैनात दो पुलिस कांस्टेबलों पर ट्रक चालक से मारपीट करने,रुपए चुराने एवं गाली गलौच किए जाने का आरोप लगा है। पीडि़त ट्रक चालक की तरफ से पुलिस आयुक्त को इसकी शिकायत दी गई है। जिस पर अब जांच की जा रही है।नागौर जिले के जायल तहसील स्थित छांवटा खुर्द के रहने वाले जिमनाराम पुत्र भैराराम जाट ने परिवाद में बताया कि वह 7 अक्टूबर की रात को गुजरात के जामनगर से कोयला भरकर नागौर पार्टी के लिए जा रहा था। तब झालामंड नाका एक पर तैनात कांस्टेबल मनीष मीणा एवं अशोक विश्रोई ने उसके ट्रक को बेरिकेड डालकर रुकवाया और पांच सौ रुपए मांगे। रुपए देने से इंकार किए जाने पर गाड़ी सीट से जबरन कॉलर पकड़ कर नीचे उतारा फिर खुद गाड़ी को साइड में लेकर गया और मीटर बॉक्स में रखे पांच सौ रुपए निकाल लिए। पीडि़त जिमनाराम का कहना है कि उसने अपने पास रखे डेढ़ सौ रुपए भी कांस्टेबलों को दिए मगर वे नहीं माने और मारपीट करने के साथ बुरी तरह गाली गलौच करने लगे,जिससे वह चोटिल भी हो गया। परिवाद के अनुसार यह दोनों पिछले साल भर से इसी नाके पर तैनात है और वाहन चालकों को परेशान करते है। पुलिस आयुक्त ने परिवाद पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है,जिस पर अब जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें – अलग अलग स्थानों पर चोरों ने लगाई सेंंध

वीडियो वायरल हुआ
पुलिस कर्मियों का परिवादी के साथ गलत व्यवहार किए जाने को लेकर एक वीडियो आज वायरल हो गया। जिसमें साफ तौर पर गालियां सुनी जा सकती हैं कि कांस्टेबल किस तरह अभद्र भाषा का उपयोग कर रहे हैं। राह चलते लोगों द्वारा यह वीडियो बनाकर वायरल किया गया है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here