एम्स में पित्ताशय कैंसर का रोबोटिक पद्धति से उपचार एम्स में पित्ताशय कैंसर का रोबोटिक पद्धति से उपचार Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
11

एम्स में पित्ताशय कैंसर का रोबोटिक पद्धति से उपचार

जोधपुर,एम्स में पित्ताशय कैंसर का रोबोटिक पद्धति से उपचार। एम्स जोधपुर में सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के अतिरिक्त प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ.वैभव वार्ष्णेय ने बताया यदि इस कैंसर के मरीज़ प्रारंभिक स्टेज में होते हैं तो उनका उपचार सर्जरी से संभव है। आमतौर पर पित्ताशय के कैंसर की सर्जरी के लिए पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में 20 सेमी बड़ा चीरा लगाना पड़ता है, जिससे दर्द बढ़ जाता है। रिकवरी में देरी होती है और लंबे समय तक अस्पताल में रहना पड़ता है। हाल ही में पित्ताशय के कैंसर का इलाज दुनिया भर में मिनिमली इनवेसिव विधि जैसे लैप्रोस्कोपी और रोबोटिक सर्जरी दोनों द्वारा सफलतापूर्वक किया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग में आए जालौर जिले के निवासी 61 वर्षीय सज्जन की पूर्णरूप से रोबोटिक रेडिकल कोलेसिस्टेक्टोमी सर्जरी की गई।इस सर्जरी में मरीज का पित्ताशय, लिवर का एक हिस्सा हटा दिया गया, 3 घंटे 30 मिनट तक चली इस सर्जरी में केवल 8-मिमी छोटे 4 चीरों और न्यूनतम रक्तस्राव के साथ की गई। मरीज ने अगले दिन से ही बिना किसी परेशानी के मुँह से खाना लेना शुरू कर दिया और दो दिनों के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राजस्थान में पहली बार रोबोटिक सर्जरी द्वारा पित्ताशय के कैंसर का पूर्ण इलाज किया गया है।

यह भी पढ़ें – भाजपा जोधपुर जिले की दसों सीटो पर जीतेगी चुनाव-अरूण सिंह

एम्स जोधपुर के कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर माधवानंद कर ने सर्जिकल टीम को बधाई दी,उन्होंने यह भी कहा कि हेपेटोबिलरी कैंसर के इलाज के लिए मिनिमली इनवेसिव विधि रोगियों के लिए बहुत ही सुरक्षित और फायदेमंद है। रोबोटिक विधि का उपयोग करके सर्जरी छोटे चीरों के माध्यम से की जा सकती है। ऑपरेशन के बाद मरीज को अपेक्षाकृत दर्द कम होता है,जिससे उसकी रिकवरी जल्दी से होती है। उनके पेट पर सर्जरी के छोटे चीरे होने के कारण कुछ ही महीनों के बाद वे चीरे स्पष्ट नहीं दिखते हैं। इस कारण ही रोबोटिक सर्जरी के बाद बिना किसी देरी के कैंसर कीमोथेरेपी भी शुरू की जा सकती है। एम्स जोधपुर सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग नियमित रूप से मिनिमली इनवेसिव विधि (रोबोटिक और लेप्रोस्कोपिक तकनीक) का उपयोग करके आहार नाल,पेट,लीवर,अग्न्याशय,छोटी और बड़ी आंत के कैंसर के लिए सर्जरी कर रहा है। पित्ताशय का कैंसर दुनियां भर में एक बहुत ही घातक और तेजी से फैलने वाली बीमारी है। प्रारंभिक अवस्था में पित्ताशय के कैंसर के लक्षण अस्पष्ट होते हैं,पित्ताशय के कैंसर का एक सामान्य लक्षण पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में दर्द होना है। मरीजों को भोजन के प्रति अरुचि, अनियमित वजन कम होना,उल्टी और आंखों का पीलापन जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here