‘द कश्मीर फाइल्स’ के मेकर्स से पूछ बैठीं आशा पारेख, ‘400 करोड़ कमाए, लेकिन…’ – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

बॉलीवुड की कई फिल्में अपने सब्जेक्ट को लेकर विवादों में गिर जाती है. शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ हो या आमिर खान की फिल्म ‘पीके’. इससे जुड़े विवाद लाखों फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गए, लेकिन कश्मीरी पंडितों के मुद्दे पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने विवादों में पहने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.

‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर बॉलीवुड भी दो भागों में बंटा नजर आया. 60 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस आशा पारेख ने हाल ही में देश के नंबर वन न्यूज चैनल न्यूज18 इंडिया का विशेष कार्यक्रम ‘अमृत रत्न’में पहुंचीं, जहां ‘द कश्मीर फाइल्स’ के मेकर्स को आड़े हाथों लिया.

अमृत रत्न के मंच पर आशा पारेख ने बॉलीवुड के बारे में खुलकर बातें की. यहां उन्होंने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर एक बयान दिया, जो अब चर्चाओं का विषय बन गया है.

‘द कश्मीर फाइल्स’ पर बंटा बॉलीवुड
‘द कश्मीर फाइल्स’ मूवी एक ऐसे मुद्दे पर बनी जो भारत की राजनीति में भी कई दशकों से चर्चा का विषय बना हुआ है. बॉलीवुड में फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने जब यह फिल्म बनाई तो इसकी रिलीज से पहले ही कई विवाद खड़े हो गए. ये फिल्म 90 के दशक में कश्मीर पंडितों के नरसंहार पर आधारित थी.
बॉलीवुड के एक वर्ग ने इसकी कहानी से ही सहमति जताने से इनकार कर दिया तो दूसरा वर्ग इसके पक्ष में खड़ा नजर आया.

आशा पारेख ने नहीं देखा ‘द केरल फाइल्स’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’
अमृत रत्न के मंच पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आशा पारेख ने फिल्म को लेकर एक बड़ा बयान दिया. फिल्म से जुड़े विवाद के बारे में जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब मैंने यह फिल्म देखी ही नहीं तो मैं इसके विवाद पर कैसे टिप्पणी कर सकती हूं. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने ‘द केरल फाइल्स’ भी नहीं देखी है. ऐसे में वह उन पर भी टिप्पणी नहीं करना चाहती. हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि वह ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर एक बात कहना चाहती हूं, जो विवादित हो सकती है.

400 करोड़ रुपये कमाए, हिंदू कश्मीरी को कितने दिए?
आशा ने कहा, ‘प्रोड्यूसर ने फिल्म से 400 करोड़ रुपये कमाए. तो उन्होंने हिंदू कश्मीरी को कितने पैसे दिए, जो जम्मू में रहते हैं, जिनके पास पानी-बिजली नहीं है. उन्होंने उनको कितना पैसा दिया ? उन्होंने पैसे कमाए हैं, उनका और डिस्टब्यूर का शेयर होगा. चलिए 400 करोड़ रुपये में से 200 करोड़ रुपये कमाए, तो 50 करोड़ भी तो दे सकते थे ना.’

चर्चा का विषय बना है आशा पारेख का बयान
अब आशा पारेख का यह बयान चर्चा का विषय बना हुआ है एक बार फिर फिल्म को लेकर विवाद शुरू हो गया है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here