डॉ एमके आसेरी बने मारवाड़ मेडिकल कॉलेज के प्रथम कुलपति डॉ एमके आसेरी बने मारवाड़ मेडिकल कॉलेज के प्रथम कुलपति Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
22

डॉ एमके आसेरी बने मारवाड़ मेडिकल कॉलेज के प्रथम कुलपति

एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक रहे हैं डॉ आसेरी

जोधपुर,डॉ एमके आसेरी बने मारवाड़ मेडिकल कॉलेज के प्रथम कुलपति। राजस्थान के राज्यपाल व कुलाधिपति कलराज मिश्र ने आदेश जारी कर एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर के अस्थि रोग विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ एमके आसेरी को मारवाड़ चिकित्सा विश्वविद्यालय जोधपुर का प्रथम कुलपति नियुक्त किया है। आदेश के तहत उनकी ये नियुक्ति कार्यग्रहण की तिथि से 5 वर्ष की सेवा अवधि अथवा 70 वर्ष,जो भी पहले हो,के लिए इनकी नियुक्ति की गई है। डॉ आसेरी ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण किया है।

यह भी पढ़ें – एक ही रात में दो घरों से 15 लाख के जेवर व 8.50 लाख की नगदी चोरी

डॉ एमके आसेरी ने वर्ष 1984 में डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की। इसके पश्चात इन्होंने ऑरथोपेडिक में मास्टर्स डिग्री भी इसी कॉलेज से प्राप्त की। तत्पश्चात इन्होंने वर्ष 1991 में आरएनटी मेडिकल कॉलेज में असिसटेन्ट प्रोफेसर के पद पर कार्य ग्रहण किया तथा तीन माह पश्चात डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज में पदभार ग्रहण किया जहां पर इन्होंने लगभग 15 वर्ष तक अपनी सेवाएं दी। माह सितम्बर 2006 में इन्होंने 01 वर्ष के लिये पुनः आरएनटी मेडिकल कॉलेज में कार्य ग्रहण किया। इसके पश्चात सितम्बर 2007 में ये पुनः डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज में 7 वर्ष तक असिसटेन्ट प्रोफेसर के पद पर कार्य किया तथा वर्ष 2014 में प्रोफेसर के पद पर तथा वर्ष 2018 में सीनियर प्रोफेसर के पद पर पदोन्नत हुए। वर्ष 2018 से 2022 तक वे अधीक्षक के पद पर मथुरादास माथुर अस्पताल में कार्यरत रहे।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here