दो किराणा और ज्वैलरी शॉप में चोरों ने लगाई सेंध दो किराणा और ज्वैलरी शॉप में चोरों ने लगाई सेंध Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
20

दो किराणा और ज्वैलरी शॉप में चोरों ने लगाई सेंध

जोधपुर,दो किराणा और ज्वैलरी शॉप में चोरों ने लगाई सेंध। कमिश्ररेट के झंवर और चौपासनी हाउसिंग बोर्ड की दो किराणा और एक ज्वैलरी शॉप में सेंध लगाकर चोर लाखों का माल साफ कर गए। संबंधित थाना पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। झंवर पुलिस थाने मेें पाबुनगर जानादेसर निवासी सुभाष पुत्र तिलाराम चौधरी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी एक ज्वैलरी की दुकान लक्की ज्वैलर्स नाम से जानादेसर में है। 6-7 की दरम्यिानी रात में अज्ञात चोरों ने दुकान के ताले तोडक़र सेंध लगाई। 7 अक्टूबर की सुबह पड़ौसी दुकानदार ने सूचना दी तब वह वहां पहुंचा। चोरों ने ताले तोडक़र अंदर से 2 सौ ग्राम चांदी की पायलें एवं छड़ा,ढाई सौ ग्राम चांदी की अंगुठियां और 7 ग्राम सोने की बालियां चुरा ले गए। कैमरों को तोडफ़ोड़ कर वहां से हार्ड डिस्क भी चोरी कर ले गए। झंवर पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें – ट्रक चालक ने नीम के पेड़ पर लगाया फंदा

इधर चौहाबो पुलिस ने बताया कि आदिनाथ नगर 10-ए में महिपाल सिंह पुत्र गोविंद सिंह की तरफ से रिपेार्ट दी गई कि उसकी एक किराणा दुकान चमन गली रामनगर में श्रीराम मार्ट नाम से है। 6-7 अक्टूबर की रात में अज्ञात चोरों ने दुकान के शटर मोडक़र प्रवेश किया और दुकान के गल्ले में रखे 17 हजार रुपए के साथ 10-12 हजार का किराणा सामान चोरी कर ले गए। इसी तरह हरिनगर बिड़ला स्कूल के पास विजय लक्ष्मी अपार्टमेंट निवासी सचिन पुत्र पुष्पेंद्र पारिक ने रिपोर्ट दी कि उसके घर के बाहर ही दो शटर की किराणा दुकान शारदा किराणा एण्ड डेयरी है। 7 अक्टूबर की सुबह वह उठा तो पता लगा कि मेन गेट के बाहर किसी ने कपड़ा बांध दिया है। तब किसी को बुलाकर कपड़ा खुलवाया गया। दुकान पर पहुंचा तो मालूम हुआ कि शटर के ताले तोड़े गए हैं। अज्ञात चोर दुकान से 45 हजार की नगदी के साथ 18-20 हजार का किराण सामान चुराकर ले गए। पुलिस दोनों प्रकरण में एक ही चोरों का हाथ होने का अंदेशा जता रही है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here