डीडीयू जंक्शन पर 55 लाख रुपये के साथ दो युवक गिरफ्तार, आयकर टीम भी मौके पर पहुंची – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन (डीडीयू जंक्शन) पर जीआरपी-आरपीएफ की टीम ने दो युवकों के पास से पिट्ठू बैग में रखा 55 लाख रुपये बरामद किया है।

टीम ने इसकी जानकारी आयकर विभाग को भी दी है।

सोमवार को जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक प्रदीप कुमार ने गिरफ्तार युवकों को मीडिया के सामने पेश किया। दोनों अफसरों ने संयुक्त रूप से बताया कि आज भोर में जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त टीम स्टेशन पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो पर दो युवक संदिग्ध हाल में खड़े दिखे। टीम ने दोनों के पिट्ठू बैग की तलाशी ली तो उसमें नोटों से भरे बंडल मिले। गिनती करने पर कुल 55 लाख रुपये निकले। पूछताछ के दौरान दोनों युवक नोटों से संबंधित कागजात नहीं दिखा पाए। दोनों ने अपना नाम अरपड़ी सांगली महाराष्ट्र निवासी वर्तमान पता वार्ड नंबर 14 कोतवाली रसड़ा बलिया

विशाल जाधव, साइरन रेजिडेंसी फ्लैट नंबर 204 लेन नंबर 11, रुनवाल पार्क विजय नगर पुणे महाराष्ट्र निवासी रविंद्र मंडल बताया। दोनों ने बताया कि वे ज्वेलरी का काम करते हैं। इसी का रुपये लेकर वाराणसी से पुणे महाराष्ट्र जा रहे थे। पूछताछ के बाद टीम ने रुपयों को आयकर विभाग को सौंप दिया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here