पहले शोरुम से चुराए फूड सप्लीमेंट, फिर चोरी के सामाने से ही खोल ली दुकान – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

चोरी की वारदातें इन दिनों देश और शहर के कई जगहों में होने लगी है। चोर चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए कई तरीकों को इजात कर रहे है। चोरों ने तकनीक से लेकर हर तरीका अपनाया है जिससे वो चोरी करने लगे है।

नोएडा की सेक्टर 113 में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर 113 की पुलिस ने एक ऐसे गैंग को पकड़ा है जो फूड सप्लीमेंट की दुकानों को निशाना बनाकर वहां से फूड सप्लीमेंट चोरी करता था। सिर्फ यही नहीं चोरी किए हुए माल को आगे बचने के लिए चोरों ने दिल्ली में ही एक नई दुकान खोल दी थी।

नोएडा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नौ लाख रुपए की कीमत के फूड सप्लीमेंट्स को बरामद किया है। पुलिस को इस गैंग का पता तब चला जब 27 सितंबर को सोरखा गांव के निवासी सोनू यादव ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। यह चोरी सेक्टर 117 स्थित जिम सप्लीमेंट की दुकान में हुई थी जहां चोरों ने लाखों रुपए का सामान शटर काटकर चोरी कर लिया था। पीड़ित सोनू यादव ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गैंग को पकड़ा है। घोट में चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं जिनके पास से नौ लाख रुपए का माल भी बरामद किया गया है।

आरोपियों की पहचान गुरुग्राम निवासी धीरेंद्र उर्फ सुनील, बरेली निवासी सुल्तान, असलम और शाकिर के रूप में हुई है। जांच में पुलिस को यह भी पता चला कि गिरोह ने चोरी किए गए माल को बेचने के लिए नजफगढ़ में सप्लीमेंट की दुकान भी खोली थी। मूल रूप से गैंग का निशान दिल्ली के आसपास के इलाके जैसे नोएडा था। जांच में सामने आया है कि गुरु पहले जिम सप्लीमेंट बेचने वाली दुकानों की रेकी करता था और रात में वहां यह घटना को अंजाम देते थे। गैंग का मुख्य उद्देश्य होता था कि उन दुकानों को निशाना बनाया जाए जहां जिम सप्लीमेंट भारी मात्रा में उपलब्ध हो।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here