70 के दशक की सुपरस्टार की फ्लॉप बेटी, 1996 में एक हिट गाने से बनीं स्टार… – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

नई दिल्ली. साल 1996 में आई फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ के गाने ‘परदेसी-परदेसी’ ने दर्शकों पर कुछ ऐसी छाप छोड़ी थी कि आज भी ये गाना सबकी जुबां पर चढ़ा हुआ है. अब अगर आपको ये गाना याद है तो इस गाने में नजर आईं एक्ट्रेस भी याद ही होंगी.

आमिर खान और करिश्मा कपूर की इस फिल्म का गाना ‘परदेसी परदेसी’ एक ऐसी एक्ट्रेस पर फिल्माया गया था जो 70 के दशक की सुपरस्टार एक्ट्रेस की बेटी थीं. मां के नक्शे कदम पर चलकर सुपरस्टार माला सिन्हा की बेटी प्रतिभा सिन्हा ने भी एक्टिंग की राह चुनी, लेकिन वह इस राह पर ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाईं.

माला सिन्हा ने बॉलीवुड में वो मुकाम हासिल किया था जिसका ख्वाब तो हर एक्ट्रेस देखती है, लेकिन उस मुकाम पर पहुंचना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है. एक्ट्रेस की बेटी प्रतिभा सिन्हा ने भी इंडस्ट्री में कुछ कर दिखाने का सपना लिए कदम रखा था, लेकिन उनकी किस्मत में कुछ और ही लिखा था और ये एक्ट्रेस फिल्मों में सुपरफ्लॉप साबित हुईं. ये कहना भी गलत नहीं होगा कि प्रतिभा सिन्हा को फिल्मों में अपना हुनर दिखाने का जायज मौका तक नहीं मिला.

‘राजा हिंदुस्तानी’ के लोकप्रिय गाने ‘परदेसी परदेसी’ में भी प्रतिभा एक बंजारन के किरदार में नजर आई थीं जिसका रोल फिल्म में एक गाने तक ही सिमट कर रह गया था. एक्ट्रेस ने अपने करियर में ज्यादातर उन फिल्मों में ही काम किया था जिसमें कोई बड़ा स्टारकास्ट पहले से ही मौजूद होता था. वह हमेशा साइड रोल में ही नजर आईं जिसका साफ असर उनके करियर पर भी देखने को मिला.

प्यार में कुर्बान किया करियर!
प्रतिभा सिन्हा ने अपने करियर के दौरान 13 फिल्मों में काम किया था, लेकिन एक भी फिल्म से वह कोई खास छाप नहीं छोड़ पाईं. अब अगर एक्ट्रेस की निजी जिंदगी की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस म्यूजिक डायरेक्टर नदीम सैफी के प्यार में इस कदर डूब गई थीं कि उन्होंने अपना करियर कुर्बान कर दिया.

जी रहीं गुमनाम जिंदगी
एक्ट्रेस की मां माला सिन्हा इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थीं. वह नहीं चाहती थीं कि एक्ट्रेस अपने करियर के शुरुआती दौर में किसी के प्यार में पड़ अपने करियर को चौपट कर लें, लेकिन प्रतिभा ने किसी की एक न सुनी और अपना करियर तबाह कर लिया. अब ये एक्ट्रेस कहां और किस हाल में हैं ये कोई नहीं जानता है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here