पीपा क्षत्रिय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में झलका उत्साह पीपा क्षत्रिय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में झलका उत्साह Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
14

पीपा क्षत्रिय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में झलका उत्साह

जोधपुर,पीपा क्षत्रिय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में झलका उत्साह। श्रीपीपा क्षत्रिय समाज का युवक- युवती परिचय सम्मेलन रविवार को मसूरिया स्थित बाबा रामदेव मंदिर स्थित बगेची में आयोजित किया गया।
अतिथियों ने संत पीपाजी चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। उसके बाद मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर आयोजन समिति की तरफ से सम्मान किया। पीपा क्षत्रिय समाज युवक- युवती परिचय सम्मेलन समिति के तत्वावधान में आयोजित10वेंसम्मेलन में समाज के गणमान्य लोगों सहित अनेक युवक-युवतियों ने भाग लिया।सह-संयोजक मुकेश कच्छवाहा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह के मुख्य अतिथि पार्षद एवं मुख्य सचेतक नगर निगम जोधपुर दक्षिण भीमराज राखेचा। अध्यक्षता समाज सेवी आज्ञाराम सोलंकी ने की। जबकि समस्त पीपा क्षत्रिय न्याति ट्रस्ट जोधपुर के अध्यक्ष प्रकाश चावड़ा, नरेन्द्र बी.चौहान अध्यक्ष श्रीपीपा क्षत्रिय समस्त न्याति सभा ट्रस्ट मसूरिया जोधपुर,राधेश्याम गोयल (एडवोकेट),देवेन्द्र प्रसाद डाबी, जुगलकिशोर राखेवा(नोखा)टीसी. चौहान,ललिता कच्छवाह,विवेक चौहान विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें – कमोडिटी कारोबारी को पूर्व पार्टनर ने गुर्गे भेजकर दी जान की धमकियां

कच्छवाहा ने बताया कि इस परिचय सम्मेलन में पीपा क्षत्रिय समाज के युवक-युवतियों ने मंच पर आकर बेबाकी से अपना परिचय दिया। परिचय सम्मेलन में जोधपुर बिलाड़ा, पीपाड़,मेड़ता,फलोदी,शेरगढ़,ओसियां,पाली,सोजत,नागौर,मेड़तासिटी, उदयपुर,नोखा,बीकानेर,सुजानगढ़ चूरू,जैसलमेर,अजमेर के अलावा अन्य राज्य गुजरात,मध्यप्रदेश महाराष्ट्र,हैदराबाद,मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़,इन्दौर,रतलाम,बड़ौदा, सूरत,अहमदाबाद आदि जगहों से समाज बन्धुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर पीपा प्रकाश के संपादक नरेन्द्र चौहान,डा.विजय लक्ष्मी गोयल, एडवोकेट प्रकाश पंवार,हस्तीमल चावड़ा,आशु लाल दहिया,पूर्व सरपंच बाबूलाल तंवर,डेरिया न्याति ट्रस्ट उप सचिव जगदीश तंवर,डेरिया पार्षद कब्बूलाल दहिया,नारायण राखेचा बद्रीनारायण राखेचा,ओमप्रकाश दैया गुड़ा,विजयराज तंवर,भंवर लाल दैया, कुई विधानगर सचिव महेंद्र दैया, ओम प्रकाश तंवर डेरिया,अनिल दहिया, सहित सैंकड़ों समाज बंधु उपस्थित थे। मंच संचालन सत्यप्रकाश सोलंकी तथा कन्हैयालाल गोयल ने किया।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here