गाजियाबाद में सवा करोड़ की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, लग्जरी बंगला बनवाना चाहता था आरोपी – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

गाजियाबाद में सवा करोड़ की अफीम के साथ दो तस्कर को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक लग्जरी बांग्ला खरीदना चाहता है, इसलिए अफीम का काम शुरू किया था.

सवा करोड़ की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,

नई दिल्ली/गाजियाबाद: गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने सवा करोड़ रुपए की अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह अफीम झारखंड से बरेली के रास्ते तस्करी करके लाई जा रही थी. पुलिस ने कहा कि आरोपी ऑन डिमांड मॉल की सप्लाई करते थे. इनमें से एक आरोपी अपना लग्जरी बंगला बनवाना चाहता था, इसलिए वह इस काम में आया.

पूछताछ में खोले राज: पूछताछ में आरोपी रवि कश्यप ने बताया कि वह हाई स्कूल तक पढ़ा है. पूर्व में वह एक कंपनी में काम करता था, लेकिन ज्यादा पैसा नहीं मिलने की वजह से काम छोड़ दिया. इसके बाद उसका संपर्क अफीम बेचने वाले एक व्यक्ति से हुआ. फिर वह अफीम सप्लाई करने लगा. उसे जब मुनाफा दिखा तो उसने इस काम को दिल्ली एनसीआर तक फैला दिया. पूर्व में भी वह जेल जा चुका है. जेल से बाहर आने के बाद झारखंड से उसने अफीम का धंधा शुरू कर दिया. इसकी सप्लाई दिल्ली एनसीआर और पंजाब तक होने लगी.

गाजियाबाद में सवा करोड़ की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, लग्जरी बंगला बनवाना चाहता था आरोपी
आरोपी ने बताया कि अफीम की जो डिमांड मिलती थी उतना माल लेकर ट्रेन या चार पहिया गाड़ी से आते थे. डिलीवरी से पहले सभी आरोपी अपने फोन बंद कर लेते थे. किसी से संपर्क नहीं करते थे. साधी तय जगह पर डिलीवरी पहुंचा दी जाती थी. इस बार आरोपी स्कॉर्पियो गाड़ी से आए थे. दिल्ली के बॉर्डर के पास 5 किलोग्राम अफीम की सप्लाई का आर्डर आरोपियों को मिला था. माल डिलीवरी करने से पहले ही उसे पुलिस ने पकड़ लिया. पूछताछ में बताया कि वह एक लग्जरी बांग्ला खरीदना चाहता है, इसलिए उसने अफीम का काम शुरू किया था.

अन्य आरोपियों की तलाश जारी: रवि कश्यप के साथ उसका साथी थान सिंह भी पकड़ा गया. दोनों मूल रूप से मुरादाबाद के रहने वाले हैं. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है जिससे झारखंड में बैठे अफीम के मुख्य कारोबारी तक पहुंच बनाई जा सके. वहीं, दिल्ली पुलिस को भी मामले में इन्फॉर्म कर दिया गया है, ताकि इस गैंग से जुड़े हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके. पुलिस का दावा है कि इस मामले में जल्द अन्य गिरफ्तारियां भी की जाएगी.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here