सात्विक-चिराग ने रचा इतिहास, बैडमिंटन में भारत ने पहली बार जीता गोल्ड – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

नई दिल्ली. एशियन गेम्स में भारत ने एक और गोल्ड मेडल जीता है. बैडमिंटन के मेंस डबल्स के फाइनल में भारत के चिराग शेट्टी और सात्विक साईंराज रंकीरेड्डी की भारतीय जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता.

गोल्ड मेडल के मैच में भारतीय जोड़ी ने कोरिया के किम वोंग और चोई सोल की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-18 और 21-16 से शिकस्त दी. ये एशियन गेम्स के इतिहास में बैडमिंटन में भारत का पहला गोल्ड मेडल है. इससे पहले, ना तो सिंगल्स, डबल्स के इंडिविजुअल या टीम इवेंट में भारत ने कभी बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीता था. यानी ये गोल्ड मेडल खास है.

भारतीय जोड़ी को मेंस डबल्स का गोल्ड जीतने के लिए पूरा जोर लगाना पड़ा. एक समय पहले गेम में सात्विक-चिराग कोरियाई जोड़ी से पिछड़ रहे थे पर दोनों ने जबरदस्त वापसी की स्कोर को 13-13 से बराबर किया. इसके बाद भारतीय जोड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और पहला गेम 21-18 से अपने नाम कर लिया.

सात्विक-चिराग की भारतीय जोड़ी ने दूसरे सेट में भी क्रॉस कोर्ट पर शानदार खेल दिखाया. कोरियाई जोड़ी ने वापसी की काफी कोशिश की और नेट्स पर अंक भी हासिल किए. लेकिन भारतीय जोड़ी ने संयम नहीं खोया और आक्रामक खेल जारी रखते हुए दूसरा गेम को 21-16 से जीतते हुए मैच के साथ ही गोल्ड मेडल भी अपने नाम कर लिया.

बता दें कि सात्विक-चिराग की जोड़ी ने पिछले दोनों मुकाबलों में चोई सोल-किम वोंग की कोरियाई जोड़ी को हराया था. इस साल मलेशिया ओपन में भारतीय जोड़ी ने 21-16 और 21-13 से कोरियाई जोड़ी को मात दी थी और उससे पहले, फ्रेंच ओपन 2022 में भी सेमीफाइनल में 21-18, 21-14 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here