अगर चेहरे पर से पिंपल्स को करना है गायब ,तो ट्राई करें पुदीने के पत्तों के साथ इन चीजों का – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

पुदीने की तासीर ठंडी होती है। इसका सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। आप इसे कई तरह के व्यंजनों में शामिल कर सकते हैं. पुदीने का इस्तेमाल लस्सी, छाछ और चटनी जैसी कई चीजों में किया जा सकता है.

पुदीने की पत्तियों में सैलिसिलिक एसिड होता है। यह आपकी त्वचा को साफ़ और स्वस्थ रखता है। कई लोग मुंहासों की वजह से परेशान रहते हैं. ऐसे में पुदीने का इस्तेमाल त्वचा के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।पुदीना आपकी त्वचा को मुलायम भी रखता है। आइए जानते हैं कि मुंहासों की समस्या से निपटने के लिए आप पुदीने की पत्तियों का किस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।

साबुत पुदीना का प्रयोग करें
त्वचा के लिए आप सिर्फ पुदीने की पत्तियों का ही इस्तेमाल कर सकते हैं। पुदीने की पत्तियों को धोकर पेस्ट तैयार कर लीजिए. पुदीने के पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर सूखने तक लगाकर रखें। इसके बाद इस पेस्ट को त्वचा से हटा लें। पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल आप हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकते हैं।

पुदीना और तुलसी
मुंहासों से निपटने के लिए पुदीने की पत्तियों और तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल करें। पुदीना और तुलसी की पत्तियों में पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. पुदीना और तुलसी के पेस्ट को चेहरे पर बीस मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।

पुदीना और नींबू का रस
पुदीने की पत्तियों में पानी और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। बीस मिनट बाद त्वचा को सादे पानी से साफ कर लें। मुंहासों की समस्या से निपटने का यह बहुत अच्छा तरीका है।

पुदीने की पत्तियां और शहद
पुदीने की पत्तियों में पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इसमें शहद मिलाएं और इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 से 25 मिनट तक रखने के बाद साफ पानी से इस पैक को हटा दें।

पुदीना और हरी चाय
एक कप ग्रीन टी तैयार करें. इसे ठंडा कर लीजिये. – अब पुदीने की पत्तियों में ग्रीन टी मिलाकर पेस्ट बना लें. 20 मिनट बाद पुदीना और ग्रीन टी के पेस्ट को त्वचा से हटा लें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here