शनिवार के दिन करें ये उपाय, आर्थिक तंगी से छूट जाएगा पीछा – 24×7 Khabre Fatafat

0
26

हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता की पूजा को समर्पित होता है वही शनिवार का दिन भगवान सूर्य के पुत्र शनि की आराधना के लिए उत्तम माना जाता है इस दिन भक्त शनिदेव की विधि विधान से पूजा करते हैं और दिनभर उपवास भी रखते हैं।

माना जाता है कि ऐसा करने से प्रभु का आशीर्वाद मिलता है लेकिन इसी के साथ ही अगर आप आर्थिक तंगी से मुक्ति चाहते हैं तो शनिवार के दिन कुछ उपायों को करना आपके लिए लाभकारी होगा। तो आज हम आपको शनिवार के दिन किए जाने वाले उपाय बता रहे हैं।

शनिवार के दिन करें ये खास उपाय-
शनिवार के दिन शनि पूजा के लिए सबसे शुभ समय सूर्यास्त के बाद का बताया गया हैं ऐसे में शनिवार के दिन सूर्यास्त के बाद मंदिर में स्थित पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और शनि की पूजा करें। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती है। इसके अलावा शनिवार के दिन शनि महाराज को सरसों या तिल के तेल के साथ नीला पुष्प अर्पित करें साथ ही शनि चालीसा का भी पाठ करें। माना जाता है कि इस उपाय से धन की कमी से राहत मिलती है और सुख में वृद्धि होती है।

शनिवार के दिन पीपल की विधिवत पूजा कर परिक्रमा करें और गरीबों व जरूरतमंदों को दान दें। ऐसा करने से दरिद्रता दूर हो जाती है और खुशियां आती है। इस दिन सरसों तेल का दान करना उत्तम माना जाता है। ऐसे में आप एक पात्र में सरसों तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखें और इसे दान करें। ऐसा करने से शनि कृपा​ मिलती है और धन की कमी दूर हो जाती है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here