Multani Mitti Face Packs – इन 5 तरीकों से लगाएं Multani Mitti , मिलते हैं जबरदस्त फायदे – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

मुल्तानी मिट्टी में ऐसे कई प्राकृतिक गुण होते हैं जो स्किन से एक्सेस ऑयल निकालती है और फोड़े-फुंसियों, दाग-धब्बों और त्वचा के बेजानपन को दूर करने में कारगर है। यह स्किन को हाइड्रेटेड भी रखती है और इसका इस्तेमाल चेहरे के साथ-साथ बालों पर भी खूब किया जाता है।

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी सही तरह से इस्तेमाल ना किया जाए तो उसका कुछ खास असर नजर नहीं आता है। यहां जानिए किस तरह मुल्तानी मिट्टी के फेस पैक्स बनाकर लगाए जा सकते हैं।

मुल्तानी मिट्टी और शहद

अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स होते रहते हैं तो एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी लेकर उसमें शहद मिला लें। अब इस फेस पैक को 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखने के बाद चेहरा धो लें। स्किन चमक जाएगी।

मुल्तानी मिट्टी और टमाटर

टमाटर के साथ मुल्तानी मिट्टी लगाने पर चेहरे पर चमक आ जाती है। इससे ऑयल कंट्रोल में भी मदद मिलती है। मुल्तानी मिट्टी में टमाटर और कुछ बूंदे नींबू के रस की डालें। पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धो लें।

मुल्तानी मिट्टी और दूध

मुल्तानी मिट्टी में दूध और एलोवेरा जैल डालें। इसे 10 से 15 मिनट लगाकर रखने के बाद चेहरा धो लें। हफ्ते में एक बार यह फेस पैक लगाया जा सकता है।

मुल्तानी मिट्टी और आलू

इस फेस पैक से डार्क सर्कल्स दूर होते है। आलू को घिसकर मुल्तानी मिट्टी में डालें और पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें। डार्क सर्कल्स हल्के होने लगेंगे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here