आर्कियोलॉजी एंड एपीग्राफी कांग्रेस का वार्षिक अधिवेशन शनिवार से आर्कियोलॉजी एंड एपीग्राफी कांग्रेस का वार्षिक अधिवेशन शनिवार से Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
13

आर्कियोलॉजी एंड एपीग्राफी कांग्रेस का वार्षिक अधिवेशन शनिवार से

जोधपुर,आर्कियोलॉजी एंड एपीग्राफी कांग्रेस का वार्षिक अधिवेशन शनिवार से। इतिहास एवं शोध के क्षेत्र में प्रतिष्ठित संस्था आर्कियोलॉजी एंड एपीग्राफी कांग्रेस का पंचम वार्षिक अधिवेशन 7-8 अक्टूबर को जोधपुर में इतिहास विभाग जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय द्वारा केंद्रीय कार्यालय स्थित बृहस्पति भवन में प्रात:10 बजे आयोजित होगा।

यह भी पढ़ें – जिनको कैंसर नहीं उनको ओपीडी पर्ची पर लिख रहे डेढ़ से पौने चार लाख तक की दवाई

अधिवेशन के आयोजन सचिव डॉ भगवान सिंह शेखावत ने बताया कि अधिवेशन में राष्ट्रीय शोध केंद्रों के पुरातत्वविद,देश के अलग-अलग राज्यों के केंद्रीय,राज्य विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों के प्रोफेसर्स व शोधार्थी भाग लेंगे। अधिवेशन का उद्घाटन पूर्व सांसद गज सिंह व अध्यक्षता प्रो. केएल श्रीवास्तव कुलपति जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय करेंगे। मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आरसी ठाकरान होंगे। अधिवेशन का समापन समारोह रविवार 8 अक्टूबर को अपरान्ह 3 बजे विश्वविद्यालय परिसर स्थित केंद्रीय कार्यालय में होगा जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत होंगे एवं अध्यक्षता कुलपति प्रो.केएल श्रीवास्तव,मुख्य वक्ता प्रो.आरपी बहुगुणा,जामिया मिलिया विश्वविद्यालय नई दिल्ली होंगे।विशिष्ट अतिथि आर्कियोलॉजिकल एवं एपीग्राफी सोसायटी के अध्यक्ष प्रो बीएल भादानी होंगे। समापन समारोह में सर्वश्रेष्ठ शोध पत्रों के लिए पुरस्कार भी दिए जाएँगे। दो दिवसीय अधिवेशन के विभिन्न तकनीकी सत्रों  मे गुजरात,महाराष्ट्र,कर्नाटक, तमिलनाडु,उत्तर प्रदेश,बिहार, उत्तराखंड,हिमाचल प्रदेश,जम्मू कश्मीर,हरियाणा सहित प्रदेश के विश्वविद्यालय-महाविद्यालयों के डेलिगेट्स शोध पत्रों का वाचन करेंगे।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here