डिस्कॉम कनिष्ठ अभियंता की भी नहीं सुनी पुलिस ने,अब किया राजकार्य बाधा में केस दर्ज डिस्कॉम कनिष्ठ अभियंता की भी नहीं सुनी पुलिस ने,अब किया राजकार्य बाधा में केस दर्ज Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
7

डिस्कॉम कनिष्ठ अभियंता की भी नहीं सुनी पुलिस ने,अब किया राजकार्य बाधा में केस दर्ज

जोधपुर,डिस्कॉम कनिष्ठ अभियंता की भी नहीं सुनी पुलिस ने,अब किया राजकार्य बाधा में केस दर्ज। कमिश्ररेट पुलिस पीडि़तों को न्याय दिलाने की बात कहती रहती है,मगर केस दर्ज करने में कई बार आनाकानी करती है। ऐसा ही एक प्रकरण कोर्ट से मिले इस्तागासे अब राजीव गांधी नगर थाने में दर्ज हुआ जिसमें कनिष्ठ अभिंयता ने कुछ लोगों को नामजद कराते हुए राजकार्य में बाधा डालने और सरकारी कर्मचारी से अभद्र व्यवहार किए जाने का केस दर्ज किया है। मामला 5 सितंबर का है। पहले पुलिस ने इस बारे मेें रिपोर्ट नहीं ली। कनिष्ठ अभियंता की तरफ से अब केस दर्ज करवाया गया।

यह भी पढ़ें – पांच दिन बाद भी पुलिस ने नहीं पकड़ा हत्या प्रयास के आरोपी को

मंडोर पंचायत समिति से लगते जोधपुर डिस्कॉम के अधीन केरू डिस्कॉम कार्यालय में कार्यरत ऋषभ तिवाड़ी की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वे 5 सितंबर को केरू पांच दुकान के सामने चार घरों के विद्युत कनेक्शन जांचने के लिए गए थे। विद्युत कर्मचारी पोल पर चढ़े हुए थे। तब घर मालिकों बंशीलाल,मनीष,मूलाराम, मेहराराम सहित कई लोगों ने डिस्कॉम टीम का विरोध जताते हुए जान से मारने की धमकी देकर जिंदा जलाने की बात की। वहां से भाग जाने को कहा गया। जबरन विद्युत कर्मचारी को पोल से उतार दिया गया। जेइएन ने इस बारे में 5 सितंबर को राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। बाद में उनकी तरफ से पुलिस आयुक्त को भी परिवाद दिया मगर फिर भी कार्रवाई नहीं की गई। अब पीडि़त जेइएन ने कोर्ट की शरण लेकर इस बारे में राजीव गांधी नगर थाने में राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का केस दर्ज करवाया है। एएसआई बगडूराम की तरफ से अब जांच की जा रही है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here