पांच दिन बाद भी पुलिस ने नहीं पकड़ा हत्या प्रयास के आरोपी को पांच दिन बाद भी पुलिस ने नहीं पकड़ा हत्या प्रयास के आरोपी को Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
17

पांच दिन बाद भी पुलिस ने नहीं पकड़ा हत्या प्रयास के आरोपी को

  • मीडियाकर्मी पर जानलेवा हमले का मामला
  • शांतिभंग में गिरफ्तार कर पाबंद करवा छोड़ दिया
  • मीडिया में रोष

जोधपुर,पांच दिन बाद भी पुलिस ने नहीं पकड़ा हत्या प्रयास के आरोपी को। शहर के एक मीडियाकर्मी पर गत रविवार को समाचार कवरेज के बाद रास्ते पर निकलते समय ऑटो चालक द्वारा आपसी कहासुनी के बाद जानलेवा हमला कर दिया गया था। मामले के पांच दिन बाद भी पुलिस हत्या प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस ने आरोपी को शांति भंग में गिरफ्तार कर पाबंद करवा दिया मगर उसे हत्या प्रयास में अब तक नहीं पकड़ा। जिस पत्थर से हमला किया गया उसे संभवत: अभी तक बरामद नहीं कर पाई।

यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री ने किया भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान राष्ट्र को समर्पित

थानाधिकारी सदर बाजार छुट्टी पर थे तब एसआई निर्मल कुमार द्वारा कार्रवाई कर आरोपी को शांतिभंग में गिरफ्तारी बताई गई। मगर जांच अधिकारी एएसआई कालूसिंह द्वारा पांच दिन बाद भी आरोपी को हत्या प्रयास में गिरफ्तार नहीं किया गया है। एएसआई कालूसिंह से फोन पर संपर्क करने का काफी प्रयास किया गया मगर उनका फोन नहीं लगा। थानाधिकारी कैलाशचंद्र पारिक का मामले में कहना है कि है वे छुट्टी पर थे,अब इस मामले को देखता हूं। आरोपी की अब तक प्रकरण में गिरफ्तारी नहीं होने से मीडिया कर्मियों में रोष बना हुआ है।

यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री ने परियोजनाओं की आधारशिला रखी,राष्ट्र को समर्पित किया

सनद रहे कि पैकों का बास बिस्सा कॉलेज के सामने रहने वाले महेश व्यास पुत्र स्व.गिरधरलाल ने गत रविवार को पर्चा बयान पर हत्या प्रयास में केस दर्ज करवाया गया था। इसमें बताया कि वह दैनिक नवज्योति में पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है। रविवार की सुबह साढ़ेे 11 बजे हटड्डियों का चौक में शहर विधायक मनीषा पंवार के कार्यक्रम में कवरेज के लिए गया जहां से वापिस निकल रहा था। वहां एक टैक्सी चालक साजिद अपनी टैक्सी लेकर खड़ा था। जो अन्य व्यक्ति से टक्कर लगने की बात पर उलझ रहा था। तब वह मुझ से भी बहस करने लगा। बाद में वहां निकल गए। वापिस पैकों का बास आए तब साजिद ने टैक्सी रास्ते आडी लगाकर रोक दिया और लड़ाई करने लगा। मैं वहां से निकल गया और अपने ननिहाल चला गया। ननिहाल से माताजी को लेकर घर जा रहा था तब पैकों का बास चौकी के सामने एक टैक्सी खड़ी थी। जो रास्ते में बीच थी। टैक्सी में तीन चार लोग बैठे थे। साजिद टैक्सी के पास रोड पर खड़ा था। मैं अपनी माताजी के साथ बाइक पर था। वह हमारी बाइक के पास आया और रोकते हुए मुझ से एवं माताजी से बहस करने लगा। मेरी माताजी साइड में गिर गई। साजिद ने वहीं से पास रखे पत्थर को उठाकर सिर पर वार कर दिए। अन्य लोग वहां से भाग गए। साजिद ने जान से मारने की नीयत से तीन चार बार पत्थर से वार किए। फिर साजिद वहां से भाग गया। उसने मेरी माताजी को भी मारने की कोशिश की।साजिद ने योजनाबद्ध तरीके से मारने का प्रयास किया। मोहल्लेवासियों ने एमजीएच पहुंचाया। एसआई निर्मल कुमार सूचना मिलने के साथ वहां पहुंचे और आरोपी की पहचान कर उसे दस्तयाब कर शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को अगले दिन कोर्ट में पेश किया गया जहां से जमानत पर रिहा कर दिया गया। आरोपी अब तक खुला घूम रहा है, मगर पुलिस ने उसे हत्या प्रयास में अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। यह भी बता दें कि आस पास के लोगों के अनुसार पुलिस घटना के काफी देर बाद वहां पहुंची। तब तक आरोपी को भागने का मौका मिल गया। हालांकि उसे बाद में पकड़ लिया गया था।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here