स्वरा भास्कर ने बताया हिंदू या मुस्लिम; बेटी रमा राबिया को देंगी कैसे संस्कार – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

स्वरा भास्कर हाल ही में मां बनी हैं। 2 हफ्ते पहले उन्होंने प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। बेटी का नाम रमा राबिया अहमद रखा है। स्वरा का कहना है कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि उनकी जिंदगी इतनी बदल गई।

उनका मानना है कि यह साल उनके जीवन खुशियां लेकर आया। साथ ही काफी हेक्टिक भी रहा। स्वरा ने बताया कि बीते साल अक्टूबर में उन्हें पता भी नहीं था कि वह 3 महीने बाद फहाद से शादी कर लेगी।

सोचा नहीं था अपना बच्चा होगा
जनवरी 2023 में स्वरा भास्कर और फहाद अहमद की शादी की खबरें आईं तो हर कोई शॉक्ड था। कुछ ही महीने बाद उनकी प्रेग्नेंसी की खबर भी आ गई और अब वह मां बन चुकी हैं। स्वरा के अंदर मां बनने की इतनी चाहत थी कि उन्होंने 2001 में ही अपना नाम अडॉप्शन लिस्ट में रजिस्टर करवाया था। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में स्वरा ने मां बनने के सफर पर बात की। स्वरा बोलती हैं, मैं लकी फील कर रही हूं कि अपनेआप ही मेरे पास मेरा बच्चा आ गया। सच में मैंने नहीं सोचा था कि ऐसा होगा।

राबिया को हिंदू-मुस्लिम परवरिश
स्वरा से पूछा गया कि उनकी बेटी रमा राबिया अहमद को कैसे परवरिश मिलेगी? इस पर उन्होंने जवाब दिया, सभी बच्चे अपने मां-बाप की परछाईं होते हैं। अपने पेरेंट्स के संस्कारों को सीखकर बड़े होते हैं। राबिया को दोनों जहान की बेस्ट परवरिश मिलेगी। उसे दो तरह के धर्मों से सीखने को मिलेगा। ठीक वैसे ही जैसे भारत जाति और धर्म का मिश्रण है।

दोनों धर्मों में होती है छठी
स्वरा ने बताया कि दोनों के परिवार राबिया के जन्म के बाद बात कर रहे थे तो पता चला कि छठी हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मों में ही होती है। मुझे लगता है कि यह बेहद खूबसूरत है। हम उन चीजों पर फोकस करते हैं जो अलग हैं, लेकिन बहुत समानताएं हैं। जब आप अजेंडा के साथ अंतर देखते हो तो आपको बकवास ही दिखती है।

राबिया प्राथमिकता
स्वरा बताती हैं कि उन्हें काम पर लौटने में कुछ वक्त लगेगा। समाज की रुढ़िवादिता से वह परिवार को कैसे बचाएंगी इस पर स्वरा ने जवाब दिया, मुझे लगता है इन सब बातों से आप खुद को साउंडप्रूफ कर लें तो बेहतर है। फहाद और मैं पहले दोस्त हैं, खुलकर बात करते हैं। राबिया अच्छे से रहे यह हमारी प्राथमिकता है। बाकी कुछ मैटर नहीं करता।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here