मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी : अधिस्वीकृत पत्रकारों को मिलेंगे लेपटॉप-टेबलेट – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

0
9

जयपुर : सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग से अधिस्वीकृत पत्रकारों को लेपटॉप-टेबलेट मिलेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। प्रस्ताव के अनुसार, सूचना, प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा बताई गई टेक्निकल स्पेशिफिकेशन युक्त लेपटॉप-टेबलेट अधिस्वीकृत पत्रकारों द्वारा क्रय किए जाएंगे। अधिकतम राशि 70 हजार रुपए प्रति लेपटॉप-टेबलेट तक संबंधित पत्रकारों को पुनर्भरण किया जाएगा।

इसके लिए जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारियों को बजट उपलब्ध करवाया जाएगा। गहलोत के इस निर्णय से पत्रकारों को अपने कार्य निष्पादन में आसानी होगी तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को वे और अधिक दृढ़ता से रख सकेंगे।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज, पूरा देश कर रहा नमन

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here