गेमिंग एप व ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो शातिरों को पकड़ा गेमिंग एप व ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो शातिरों को पकड़ा Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
19

गेमिंग एप व ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो शातिरों को पकड़ा

  • किशोर को लिया संरक्षण में
  • दस चेक बुक,21 एटीएम,दस पासबुक,दस मोबाइल फोन,एक कार, पेटीएम मशीन,16 सिम कार्ड,3 पेनकार्ड,3 आधार कार्ड,तीन स्टांप, रजिस्टर नोटबुक एवं लेखाजोखा की नोट बुक मिली

जोधपुर,गेमिंग एप व ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो शातिरों को पकड़ा। कमिश्ररेट की जिला पूर्व की रातानाडा पुलिस ने रमी गेमिंग एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले दो शातिरों को पकड़ा है। यह लोग गैंग के रूप मे काम करते थे। पुलिस उपायुक्त पूर्व डॉ.अमृता दुहन ने बताया कि रमी गेमिंग एप और पेटीएम पर धोखाधड़ी करने वाले दो शातिरों को पकड़ा गया है।उनके पास से करोड़ों का ट्रांजेक्शन करने की हिसाब किताब मिला है। डीसीपी ने बताया कि आरोपियों के पास से दस चेक बुक,21एटीएम,दस पासबुक,दस मोबाइल फोन,एक कार, पेटीएम मशीन,16 सिम कार्ड,3 पेन कार्ड, 3 आधार कार्ड,तीन स्टांप, रजिस्टर नोटबुक एवं लेखाजोखा की नोट बुक मिली है।

इसे भी पढ़िए- केंद्रीय मंत्री शेखावत के निवास का किया घेराव,प्रधानमंत्री की सभा के बहिष्कार की चेतावनी

डीसीपी ने बताया कि आरोपी लूणी तहसील के उत्तेसर गोदारों की ढाणी निवासी रमेश जाट,जिला सांचोर के डेडवा निवासी विकाश विश्रोई एवं एक विधि संघर्षरत किशोर को संरक्षण में लिया गया है। आरोपियों का मंगलवार की रात में नाकाबंदी के समय पकड़ा गया था। ये लोग बिना नंबर स्वीफ्ट कार में सवार थे और एक आरोपी विकास विश्रोई गाड़ी से उतर कर भागने का प्रयास भी करने लगा था। उसे पकड़े जाने पर उक्त लोगों के रमी गेम एप से लोगों से ठगी का पता लगा।

कार को रूकवाया गया
रातानाडा थाने के एसआई भंवर सिंह, कांस्टेबल रामभजन,सहदेव ने नाकाबन्दी में सूचना मिली कि एक बिना नम्बरी स्वीफ्ट कार जो नाका बन्दी तोडक़र पुलिस लाइन से भाटी चौराहा की तरफ जा रही है। जिस पर रात्रिकालीन चैकिंग सुपरविजन अधिकारी भोपालसिंह लखावत एडीसीपी के सुपरविजन में कार को भाटी चौराहा पर बैरिकेटिंग कर रुकवाया गया।

यह सामान मिला 
तलाशी के समय बैंको की चैक बुक-10,एटीएम कार्ड-21, पासबुक- 10,मोबाईल फोन 10 कार 01, पेटीएम मशीन 01,सिम कार्ड-16, आरसी-01,मेमोरी कार्ड- 01,पेन कार्ड-03,आधार कार्ड-03,स्टाम्प 03, रजिस्टर,नोट बुक लेखाजोखा 12 मिली।

ऐसे करते थे ठगी 
रमी गेम एपलिकेशन पर हार जीत का दांव लगा कर रमी गैम एपलीकेशन में जमा करवाए गए रुपयों पर नतीजे के समय जिसमें आरोपियों की चाहे हार हुई हो या जीती हुई हो रुपयों के लिये बार- बार सम्बधित गेटवे कम्पनी के माध्यम से रुपए सम्बधित एपलिकेशन से प्राप्त नहीं होने के बारे मे कम्प्लेन करते हैं और सम्बंधित गेटवे कम्पनी इत्यादि को सम्बधित गैम एपलिकेशन से वापसी का चार्ज सम्बन्धित बैक मैसेज कर रुपए वापस दिलवाने का मैसेज करते,जिस पर सम्बधित गेम कम्पनी आरोपियों को पुन: उनके खाते में रुपये वापस दे देती है,इस प्रकार रुपये प्राप्त कर धोखाधडी कारित करते हैं।

यह भी रहे पुलिस टीम में शामिल 
रातानाडा थानाधिकारी नरेश कुमार, एएसआई श्यामलाल,कांस्टेबल दलपतराम,नटवर,कैलाश आदि शामिल थे।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here