आपसी रंजिश में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

बिहार के सहरसा से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां आपसी रंजिश में 22 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

मृतक कि पहचान सदर थाना क्षेत्र के लतहा वार्ड नंबर 9 में रहने वाले 22 वर्षीय चंदन कुमार के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि चंदन कपड़ा खरीदने बाजार जा रहा था. उसी दौरान रास्ते में अजीत नाम के युवक ने उसके सीने में चाकू मार दिया और फरार हो गया. मौके पर मौजूद लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. यह घटना बायपास रोड के पास हुई.

आपसी रंजिश में चाकू मारकर हत्या

मृतक के दोस्त राजा कुमार ने पुलिस को बताया कि वह बाइक से मार्केट जा रहे थे. तभी बायपास रोड पर जाम लगा हुआ था. इसी दौरान अजित कुमार नाम का लड़का आया और चंदन को सीने में चाकू मारकर फरार हो गया.

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही चंदन के परिजन अस्पताल पहुंचे. जहां उसका शव देखकर रोने लगे. इस मामले पर पुलिस अधिकारी अयूब अंसारी ने बताया कि शहर के बैंगहा बायपास रोड में दो युवकों के बीच झगड़ा हो रहा था. इसी दौरान अजीत नाम के युवक ने चंदन कुमार को चाकू मार दिया और उसकी मौत हो गई. आपसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here