मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, उज्ज्वला योजना में अब मिलेगी 300 रुपये की सब्सिडी – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

मोदी सरकार ने केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय कैबिनेट के इस फैसले की जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने उज्ज्वला योजना वाले सिलेंडर की सब्सिडी बढ़ाने का फैसला लिया है।
सरकार ने सब्सिडी को 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया है।
चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा फैसला

उज्ज्वला योजना में 9.58 करोड़ परिवारों को मोदी सरकार ने गैस सिलेंडर दिए हैं। गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर मिलने से धुएं से निजात मिली है, लेकिन सब्सिडी ना मिलने के कारण 1.18 करोड़ परिवारों ने कोई सिलेंडर नहीं खरीदा था। विपक्ष लगातार इसे मुद्दा बनाकर मोदी सरकार पर हमलावर था।

2023 में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम को मिलाकर 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। उज्ज्वला योजना में सरकार ने पहले 200 रुपये तक सब्सिडी कर दी थी। अब 100 रुपये और बढ़ाकर 300 रुपये तक कर दी है। मोदी सरकार के इस फैसले को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

अनुराग ठाकुर ने दी फैसले की जानकारी

उज्ज्वला योजना में मोदी सरकार अब तक 9 करोड़ 60 लाख परिवारों को गैस सिलेंडर का कनेक्शन दे चुकी है। मोदी सरकार उज्ज्वला योजना के तहत फ्री LPG कनेक्शन के साथ पहले सिलेंडर की रीफिलिंग भी फ्री में होती है। सरकार इस योजना के तहत गैस चूल्हा भी फ्री में ही देती है।

BPL कार्डधारक परिवार को मिलेता है फायदा

उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर व गैस का चूल्हा पाने के लिए पहले आपको उज्ज्वला योजना कनेक्शन के लिए रजिस्टर्ड करना होगा। उज्ज्वला योजना के लिए BPL कार्डधारक परिवार की महिला pmujjwalayojana.com पर जाकर आवेदन कर सकती है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here