जेपी नड्डा ने किया आपणो राजस्थान, ‘सुझाव आपका संकल्प हमारा’ अभियान का शुभारंभ – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

0
9

जयपुर: राजस्थान में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी का घोषणा पत्र ( संकल्प पत्र ) तैयार करने के लिए भाजपा ने राजस्थान की जनता से ही सुझाव मांगने का फैसला किया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आपणो राजस्थान ‘सुझाव आपका, संकल्प हमारा’ अभियान का शुभारंभ किया।

नड्डा 51 रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे जो प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में जाकर राज्य की सभी 200 विधान सभाओं से जनता के सुझाव को एकत्र करने का काम करेगी। हर रथ पर एक संयोजक और सह संयोजक होगा। हर रथ में एक आकांक्षा पेटी रखी होगी, जिसमें कोई भी व्यक्ति अपने सुझाव डाल सकता है। भाजपा मिस्ड कॉल, वॉट्सऐप और वेबसाइट के जरिए भी लोगों के सुझाव लेने की तैयारी कर रही है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज, पूरा देश कर रहा नमन

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here