गलती से भी कूड़े में न फेंकें घर की ये 5 चीजें, जाना पड़ जाएगा जेल! – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

बहुत से लोगों को लगता है कि कचरे के निस्तारण में दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है. जो भी बेकार हो, उसे कूड़े वाली पन्नी में डालो और घर के बाहर फेंक दो. इसके बाद सफाईकर्मी उसे उठाकर ले ही जाएंगे!

पर ये बात सही नहीं है क्योंकि हमारे घरों में कई ऐसे कचरे होते हैं जिनके निस्तारण का अलग तरीका होता है और उन्हें यूं ही नहीं फेंक देना चाहिए. कैलिफोर्निया जैसी जगहों पर तो कूड़ा निस्तारण के लिए कानून बने हैं और अगर उनका पालन नहीं किया गया, तो फिर लोगों के ऊपर जुर्माना लगता है और कई बार जेल भी जाना पड़ सकता है. आज हम आपको 5 ऐसी चीजें के बारे में बताने जा रहे हैं जो हमारे घरों में आसानी से मिल जाती हैं और उन्हें कूड़े में कभी नहीं फेंकना चाहिए क्योंकि कई देशों में ऐसा करने पर जेल हो सकती है. हर किसी के घर में ये सामान आसानी से मिल जाते हैं.

बैटरी- रिमोट, घड़ी, खिलौनों आदि में लगने वाली बैटरी को कभी कूड़े में नहीं फेंकना चाहिए क्योंकि इसके जैसी कई चीजें ई-वेस्ट का हिस्सा होती हैं जो पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचाती हैं. इनके केमिकल बाहर निकलकर मिट्टी और पानी को गंदा कर सकते हैं. अमेरिका के न्यूयॉर्क में सिंगल यूज बैटरी को कूड़े में फेंकना गैरकानूनी है. पहली बार गलती करने पर 50 डॉलर का जुर्माना, 12 महीने के अंदर दूसरी बार फेंकने पर 100 डॉलर का जुर्माना और एक ही साल के अंदर तीसरी बार फेंकने पर 200 डॉलर यानी 16 हजार रुपये तक का जुर्माना लगता है.

ई-वेस्ट के कूड़े में फेंकने पर कई जगहों पर जुर्माना होता है.

टीवी या कंप्यूटर- आपकी पुरानी टीवी या कंप्यूटर पर प्लास्टिक, सर्किट, सर्किट बोर्ड, ग्लास, मेटल जैसी कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं जिसकी वजह से पर्यावरण नष्ट हो सकता है. कई अमेरिकी राज्यों में ये दोनों ही चीजें कूड़े में फेंकना मना है, गलती करने वाले पर 100 डॉलर यानी 8 हजार रुपये तक का जुर्माना लगता है.

स्मार्टफोन या टैबलेट- पुराने स्मार्टफोन या टैबलेट का कबाड़ तो दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है. इनके अंदर मौजूद जहरीले या ज्वलनशील पदार्थ पर्यावरण को दूषित कर सकते हैं, साथ ही कहीं-कहीं आग भी लग जाती है. कई अमेरिकी राज्यों में इसे कूड़े में फेंकने के लिए 100 डॉलर तक का जुर्माना है.

अमेरिका के कई राज्यों में ई-वेस्ट कूड़े में फेंकना बैन है.

मोटर ऑयल- गाड़ियों में डलने वाला तेल यानी मोटल ऑयल भी पर्यावरण के लिए खतरनाक होता है. जानवरों के साथ-साथ ये पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाता है. अमेरिका कानून के हिसाब से कोई इस तेल को कचरे में फेंकता है तो उसके ऊपर 50 हजार डॉलर (41 लाख रुपये) का जुर्माना या फिर 2 साल कैद की सजा मिल सकती है.

माइक्रोवेव- खाना गर्म करने के लिए इस्तेमाल होने वाले माइक्रोवेव यूं तो बड़े काम के हैं, पर कई जगहों पर इसे ई-वेस्ट माना जाता है. कूड़े में फेंकने के लिए 100 डॉलर का जुर्माना चुकाना पड़ता है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here