गुजरात मेट्रो से ₹847 करोड़ का कांट्रैक्ट, टीटागढ़ के शेयर ₹800 के पार पहुंचे – 24×7 Khabre Fatafat

0
22

गुजरात मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के साथ 857 करोड़ रुपये के समझौते के बाद टीटागढ़ रेल सिस्टम लि. (इससे पहले टीटागढ़ वैगन्स लि. था नाम) के शेयर आज 803.80 रुपये पर खुले।

हालांकि थोड़ी देर बाद ही ये 784 रुपये के दिन के निचले स्तर पर आ गए और 9:35 बजे करीब 3 फीसद ऊपर 792 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। टीटागढ़ ने मंगलवार को सूरत मेट्रो रेल के पहले चरण के लिए 72 मेट्रो कोच के निर्माण को लेकर अनुबंध किया था। इस परियोजना का ऑर्डर मूल्य लगभग 857 करोड़ रुपये है।

परियोजना का क्रियान्वयन अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के 76 सप्ताह बाद शुरू होगा। परियोजना के 132 सप्ताह में पूरा होने की संभावना है। सूरत मेट्रो रेल परियोजना में 38 स्टेशनों के साथ कुल 40.45 किलोमीटर लंबे दो गलियारे शामिल हैं। इसकी अनुमानित लागत 12,020 करोड़ रुपये है।

टीटागढ़ शेयर प्राइस हिस्ट्री और एक्सपर्ट की सलाह

टीटागढ़ रेल सिस्टम के शेयर 19 जून 2023 से अब तक करीब 70 फीसद उछल चुके हैं। इसका 52 हफ्ते का हाई 867.70 रुपये और लो 432.90 रुपये है। इस स्टॉक को लेकर शेयर मार्केट के एक्सपर्ट्स बुलिश हैं। कुल छह एनॉलिस्ट में से 3 ने तुरंत खरीदारी की सिफारिश की है। जबकि, बाकी तीन विश्लेष्कों ने भी Buy रेटिंग दी है। अगर इस स्टॉक को खरीदने जा रहे हैं तो फाइनेंशियल, ओनरशिप, सहयोगियों से तुलना के वैल्यू और मोमेंटम जैसे चेकलिस्ट पर एक नजर जरूर डाल लें। इसके बाद अपने एक्सपर्ट की सलाह से निवेश करें।

खरीदने से पहले चेक करें चेकलिस्ट

फाइनेंशियल्स के मोर्चे पर इसे 5 पॉजीटिव और 3 निगेटिव अंक हैं। ओनरशिप के मामले में स्कोर 2-2 से बराबर है और सहयोगियों से तुलना में भी इसका स्कोर 3-0 है। अगर वैल्यू और मोमेंटम की बात करें तो इसमें भी इसके 5 पाऊजीटिव और तीन निगेटिव अंक हैं। ओवरऑल 65.22 फीसद स्कोर के साथ टीटागढ़ रेल सिस्टम स्टॉक चेकलिस्ट में पास है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here