जवान के सामने सीना ताने खड़ी हैं साउथ की ये 2 बड़ी फिल्में, इन बॉलीवुड फिल्मों को छोड़ा पीछे… – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ कमाई की रफ्तार में सबसे आगे चल रही है. बॉक्स ऑफिस पर जवान ने शाहरुख खान की सबसे बड़ी फिल्म पठान को भी पीछे छोड़ दिया है. वहीं सनी देओल की सुपरहिट फिल्म गदर 2 से जवान काफी आगे निकल चुकी है.

अब शाहरुख खान की जवान के सामने बाहुबली 2 और एसएस राजामौली की फिल्म RRR हैं, जिन्हें कमाई के रेस में हराना बड़ी चुनौती होगा.

जवान पिछले 27 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है. जवान के टोटल कलेक्शन की बात करें तो कई बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. शाहरुख खान की जवान ने दुनियाभर में करीब 1100 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है. वहीं भारत में जवान ने 614.17 करोड़ कमा लिए हैं.

27 दिन में जवान ने कितने करोड़ कमाए

चौथे हफ्ते में भी जवान ठीक-ठाक कमाई कर रही है. जवान ने 27वें दिन 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया. जबकि सोमवार को 26वें दिन जवान की कमाई 6.85 करोड़ थी. जवान ने पठान का 1050 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, लेकिन साउथ की 2 बड़ी फिल्में कमाई के मामले में जवान से आगे चल रही हैं.

साउथ की ये 2 फिल्में दे रही हैं कड़ी टक्कर

प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 ने दुनियाभर में शानदार कमाई की थी. बाहुबली 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,788.06 करोड़ है जबकि राम चरण की फिल्म आरआरआर ने दुनियाभर में 1,174 करोड़ कमाए. यश की केजीएफ चैप्टर 2 ने वर्ल्डवाइड 1,188 करोड़ का कलेक्शन किया था. हालांकि दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड आमिर खान के नाम है. आमिर की फिल्म दंगल ने दुनियाभर में 1,968.03 करोड़ का कलेक्शन किया था.

जवान की कमाई का सीक्रेट

शाहरुख खान की जवान की कमाई का बड़ा सीक्रेट ये है कि फिल्म में साउथ का तगड़ा कनेक्शन हैं. जवान की लीड एक्ट्रेस से लेकर विलेन और फिल्म के डायरेक्टर एटली समेत ज्यादातर स्टारकास्ट साउथ इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती है. यही वजह है कि जवान को साउछ में भी कमाई करने का अच्छा मौका मिल रहा है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here