सामने आई बोलेरो ने बाइक सवारों को लिया चपेट में,एक की मौत सामने आई बोलेरो ने बाइक सवारों को लिया चपेट में,एक की मौत Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
8

सामने आई बोलेरो ने बाइक सवारों को लिया चपेट में,एक की मौत

जोधपुर,सामने आई बोलेरो ने बाइक सवारों को लिया चपेट में,एक की मौत। शहर के निकटतर्वी इंद्रोका- नारवा के बीच में टूटी सडक़ पर सामने से आ रही एक बोलेरो ने बाइक सवार दो युवकों को चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे का मामूली चोट लगी थी। घटना में अब सूरसागर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। नारवा सूरसागर निवासी हेमाराम पुत्र चुन्नीलाल मेघवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई 36 साल का हुकमाराम और बुआ का लडक़ा प्रकाश अपनी बाइक पर रात के समय नारवा घर की तरफ लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें – उत्साह से मनाया केन्द्रीय मंत्री शेखावत का जन्मदिन

यह लोग जब नारवा-इंद्रोका मार्ग पर पहुंचे तब सामने से एक बोलेरा आई और उनकी बाइक को टक्कर मार कर गिरा दिया। वहां पर सडक़ टूटी हुई थी। हादसे में घायल हुकमाराम की यहां मथुरादास माथुर अस्पताल में एक अक्टूबर की रात में मौत हो गई। बुआ के लडक़े प्रकाश के मामूली चोट लगी। बोलेरो गाड़ी वाले को रुकने का इशारा किया गया मगर वह भाग गया। सूरसागर पुलिस ने बताया कि शव को कार्रवाई के बाद सौंप दिया गया है। बोलेरो चालक का पता लगाया जा रहा है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here