शेविंग करने के बाद चलन से हैं परेशान ,तो इस तरह से निजात पाने के लिए पाएं राहत – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

क्या शेविंग के बाद आपके चेहरे पर भी पिंपल्स हो जाते हैं या रूखेपन के साथ रैशेज की समस्या बढ़ जाती है? जिसके कारण आप बार-बार अपना चेहरा धोते हैं या कई क्रीम लगाकर इन समस्याओं से राहत पाने की कोशिश करते हैं, लेकिन फिर भी कोई खास राहत नहीं मिलती है, तो ये घरेलू चीजें आपकी समस्या को काफी हद तक हल कर सकती हैं।

1. नारियल का तेल
शेविंग के बाद अगर जलन, खुजली और रैशेज की समस्या हो तो इसे दूर करने के लिए नारियल तेल लगाएं। नारियल के तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा को अंदर से नमी प्रदान करते हैं। साथ ही खुजली से भी तुरंत राहत मिलती है। इसके अलावा इसके एंटीबैक्टीरियल गुण मुंहासे नहीं होने देते।

2. एलोवेरा
शेविंग के बाद इन समस्याओं से बचने के लिए चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं। जो त्वचा की जलन से राहत दिलाने के साथ-साथ त्वचा को हाइड्रेट भी रखता है। छिद्रों को गहराई से मॉइस्चराइज़ करता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह खुजली को शांत करता है।

3. बर्फ लगाएं
शेविंग के बाद जलन, खुजली, रैशेज से राहत पाने के लिए चेहरे पर बर्फ लगाएं। इसके लिए बर्फ का एक टुकड़ा लें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। कुछ ही समय में आपको फर्क नजर आने लगेगा.

4. फिटकरी लगाएं
शेविंग के बाद फिटकरी लगाने से भी काफी राहत मिलती है। फिटकरी एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होती है, जो शेविंग के बाद पिंपल्स की समस्या नहीं होने देती है। साथ ही इसका इस्तेमाल जलन और खुजली में भी असरदार होता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here