भीष्म पितामह संगीत रत्न अवार्ड समारोह आज भीष्म पितामह संगीत रत्न अवार्ड समारोह आज Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
15

भीष्म पितामह संगीत रत्न अवार्ड समारोह आज

जोधपुर,भीष्म पितामह संगीत रत्न अवार्ड समारोह आज।राजस्थान कला एवं सास्कृतिक संस्थान के तत्वावधान में तीन अक्टूबर को माता का थान रोड स्थित परिहार गार्डन में शाम सात बजे राज्य स्तरीय भीष्म पितामह संगीत रत्न अवार्ड समारोह एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के अध्यक्ष हेमन्त गहलोत ने बताया कि यह अवार्ड उनके पिता लोक गायक स्व.छंवरलाल गहलोत और माता चित्रलेखा गहलोत की स्मृति में दिया जाएगा। गत वर्ष यह अवार्ड गायक रामदेव गौड़ का दिया गया था।

यह भी पढ़ें – शेखावत ने धुंधाड़ा में ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

इस बार चयन समिति ने इस अवार्ड के लिए गायक बाबूलाल सुथार का चयन किया है। इसके साथ ही इस बार कुछ और अवार्ड भी शुरू किए गए है जिसमें संगीतकार केटेगरी में लक्ष्मीकांत गामेती,मंच संचालन में ओमजी आचार्य,हास्य कलाकार में जगदीश प्रजापत,डान्स में दुर्गा परिहार और लेखन क्षेत्र में कैलाशदान चारण को सम्मानित किया जाएगा। यह सारे अवार्ड राजस्थान कला एवं सांस्कृतिक संस्थान व मरुधर फिल्मस् की ओर से दिए जाएंगे। इस अवसर पर भजन संध्या का आयोजन भी रखा गया है जिसमें प्रदेश के कई प्रसिद्ध लोक व भजन कलाकार भाग लेंगे।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here