शेखावत ने धुंधाड़ा में ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी शेखावत ने धुंधाड़ा में ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
15

शेखावत ने धुंधाड़ा में ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

  • बाड़मेर-ऋषिकेश-बाड़मेर और गांधीधाम एक्सप्रेस का ठहराव हुआ प्रारंभ
  • लूणी में तीन साप्ताहिक ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

जोधपुर,शेखावत ने धुंधाड़ा में ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के धुंधाड़ा रेलवे स्टेशन पर दो तथा लूणी रेलवे स्टेशन पर तीन प्रमुख ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ हुआ। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कस्बे में आयोजित समारोह के बाद ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। धुंधाड़ा रेलवे स्टेशन पर पूर्व विधायक जोगाराम पटेल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई व बतौर विशिष्ठ अतिथि मौजूद थे।

 

यह भी पढ़ें – आरएएस प्रारंभिक परीक्षा सफलता पूर्वक सम्पन्न

डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेल मंत्रालय ने धुंधाड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन 14888/ 14887,बाड़मेर-ऋषिकेश-बाड़मेर व 22483/22484,जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस(त्रिसाप्ताहिक) तथा लूणी रेलवे स्टेशन पर तीन साप्ताहिक ट्रेनों 15631/15632, बाड़मेर-गुवाहाटी-बाड़मेर,17623/ 17624,नांदेड़-बीकानेर-नांदेड़ एक्सप्रेस व 19027/19028,जम्मू तवी-बांद्रा टर्मिनस-जम्मूतवी एक्सप्रेस का ठहराव स्वीकृत किया है।

यह भी पढ़ें – जयंती पर महात्मा गांधी की मूर्ति पर किया माल्यार्पण

धुंधाड़ा रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने से पूर्व आयोजित समारोह में कहा कि इन महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव को आम लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा समूचे भारत में नरेंद्र मोदी सरकार रेलवे के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में चंहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
समारोह को पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई व पूर्व विधायक जोगाराम पटेल ने भी संबोधित किया। प्रारंभ में डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया जबकि राजकुमार जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित व कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान धवा प्रधान गोविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व महिलाएं उत्साहपूर्वक उपस्थित थीं

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here