परिवार पुश्तैनी मकान गया,चोर नगदी और जेवरात चुरा ले गए परिवार पुश्तैनी मकान गया,चोर नगदी और जेवरात चुरा ले गए Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
15

परिवार पुश्तैनी मकान गया,चोर नगदी और जेवरात चुरा ले गए

जोधपुर,परिवार पुश्तैनी मकान गया,चोर नगदी और जेवरात चुरा ले गए। शहर के कुड़ी भगतासनी पुलिस थाना क्षेत्र आदर्श नगर में एक सूने मकान में चोरों ने सेंध लगाकर वहां से 81 हजार की नगदी और सोना चांदी चोरी कर ले गए। पीडि़त ने इस बारे में कुड़ी थाने में मामला दर्ज करवाया।

यह भी पढ़ें – काजरी का 65वां स्थापना दिवस समारोह रविवार को

कुड़ी पुलिस ने बताया कि मूलत: पाली जिले के तख्तगढ़ महावीर कॉलोनी हाल झालामंड स्थित आदर्श नगर निवासी राजेश मेवाड़ा पुत्र पुखराज मेवाड़ा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह आदर्श नगर में किराए पर रहता है। वह 1 अगस्त को पारिवारिक कार्य से परिवार सहित गांव गया हुआ था। 29 सितंबर को लौटा तो ताले टूटे मिले। अज्ञात चोर घर से 81 हजार की नगदी,सोने की अंगुठियां,कानों के झूमके,लडिय़ां, चांदी के 32 सिक्के,गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाएं,पायलों की आठ जोडिय़ां सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर कुड़ी पुलिस ने मौका मुआयना किया। चोरों का पता लगाया जा रहा है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here