हादसे में घायल युवक की 21 दिन बाद मौत हादसे में घायल युवक की 21 दिन बाद मौत Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
12

हादसे में घायल युवक की 21 दिन बाद मौत

  • गंगश्यामजी मंदिर में नंद उत्सव पर दुर्घटना का मामला
  • डीजे लाइट का खंभा गिरा था
  • चार लोग हुए थे घायल
  • परिजन का एमजीएच मोर्चरी के बाहर मुआवजे की मांग
  • एक प्रकरण भी दर्ज कराया गया था -कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई

जोधपुर,हादसे में घायल युवक की 21 दिन बाद मौत। शहर के भीतरी क्षेत्र जूनीमंडी में गत 8 सितंबर को नंद उत्सव में डीजे लाइट का खंभा गिरने से घायल युवक की एमजीएच में 21 दिन बाद रात को मौत हो गई। अब परिजन ने मुआवजे की मांग को लेकर धरना दिया है। घटना पर पूर्व में मामला दर्ज हुआ था,मगर उसमें भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। न कोई पकड़ा गया और न पुलिस की तरफ से मामले ज्यादा रूचि दिखाई गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल मूलत:बीकानेर हाल घोड़ों का चौक निवासी 31 साल का कैलाश सोनी पुत्र शिवराज सोनी की अब मौत हो गई।

यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा स्थल का किया भूमि पूजन

सनद रहे कि भीतरी शहर स्थित प्राचीन गंगश्यामजी के मंदिर में 8 सितम्बर को नंद उत्सव कार्यक्रम के दौरान डीजे लाइट का खंभा भीड़ के ऊपर गिर गया। इसमें चार लोग घायल हो गए थे। घायलों में तीन युवक और एक बच्चा भी शामिल था। मंदिर में मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया था। भीड़ में घायल हुए लोगों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया। घटना में पुलिस और प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। जिस समय घटना हुई उस वक्त मौके पर पुलिस मौजूद नहीं थी। प्रत्यक्षदर्शी महेंद्र छंगानी,सुरेश और नाग प्रेमी ने बताया था कि मंदिर में नंदोत्सव कार्यक्रम के दौरान मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था। यहां 1500 से 2000 लोग मौजूद थे। मंदिर प्रबंधन ने मटकी डीजे लाइट के खंभे पर बांध रखी थी। प्रतियोगिता के समय किसी ने मटकी की रस्सी पकडकऱ खींची तो डीजे लाइट का खंभा अनियंत्रित होकर लोगों की भीड़ पर गिर गया। तब 10 से 12 लोगों को चोट लगी। इनमें से चार लोग ज्यादा घायल हो गए। इसमें अर्जुन 30,कैलाश सोनी 28 जितेंद्र 25 और प्रियंका नाम की बच्ची घायल हुए थे। कैलाश सोनी ज्यादा गंभीर था और उसका अभी 21 दिनों से एमजीएच में उपचार चल रहा था। शुक्रवार की रात में वह चल बसा। घटना में एक प्रकरण पहले ही पीडि़त की तरफ से दर्ज करवाया जा चुका है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here