प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा स्थल का किया भूमि पूजन प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा स्थल का किया भूमि पूजन Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
13

प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा स्थल का किया भूमि पूजन

  • 5 सितंबर को रावण का चबूतरा में होगी जनसभा
  • जोरशोर से तैयारियों में जुटी शहर भाजपा

जोधपुर,प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा स्थल का किया भूमि पूजन।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा जोधपुर में 5 अक्टूबर को रावण का चबूतरा मैदान में होने जा रही है। इसके मद्देनजर भाजपा जोधपुर शहर के कार्यकर्ता जोरशोर से तैयारियों में जुट गए हैं। सभा स्थल रावणा का चबुतरा मैदान में आज शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में भूमि पूजन कर सभा स्थल को सजाने का कार्य आरंभ किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने फोन करके आमजन को 5 अक्टूबर विशाल जनसभा में आने का आमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशाल जनसभा सभा के भव्य आयोजन की सफलता के लिए आज रावण का चबूतरा मैदान में देवेन्द्र सालेचा के सानिध्य में पूजन किया गया।

यह भी पढ़ें – बीमा कंपनियों से मिलीभगत कर लगा रहे सरकार को करोड़ों की चपत

इस दौरान राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,विधायक सूर्यकान्ता व्यास, महापौर वनिता सेठ,पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई,किशन लड्डा,डॉ. करणीसिंह खींची,विजय राजोरिया, मनीष पुरोहित,संजय चंदीरमानी, भंवरलाल दैया,महेन्द्र तंवर,अल्का थामेत,गीता भाटी, हंसराज प्रजापत, पार्वती जांगिड,गोविन्द गहलोत, आदित्यसिंह गहलोत,धीरज मकवाना, जनक सोनी,शोभित राठी,कमलेश गोयल,देवेन्द्र जोशी,महेन्द्र सिंह राठौड़,सोनिया रामचन्दानी,शशि प्रकाश प्रजापत,इन्द्रा राजपुरोहित, नरेन्द्र सिंह कच्छवाह, जगत नारायण जोशी,जोगाराम पटेल,राजेन्द्र कुमार गहलोत,घनश्याम डागा,महेन्द्र मेघवाल,अतुल भंसाली,राजेन्द्र बोराणा,नरेश सुराणा, माधोसिंह परिहार,सुनिल कुमार भाटी, भुपेन्द्र राज सिंघवी,महेन्द्र छंगाणी, श्याम सुन्दर गौड़,घनश्याम पंवार,कमलेश गोयल,गौरव, राणाराम सिसोदिया, अनिल वैष्णव,कानराज मोहनोत, जितेन्द्र राज लोढा,रफीक लौहार, मुकेश दवे,कन्हैयालाल रांकावत, घनश्याम दास भाटी,विकास चाण्डा, दिनेश चौधरी,अब्दुल नईम सिलावट, घनश्याम भाटी,दीपक माथुर,डॉ. रविन्द्र,जगदीश नायक,पूजा राठी, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे।

यह भी पढ़ें – श्रमिक के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर दिया धरना

इस दौरान जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने बताया कि इस जनसभा में राजस्थान के प्रभारी अरूण सिंह, सहप्रभारी राष्ट्रीय सचिव विजया रहाटकर,प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,केन्द्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी,राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष डॉ.सतीश पूनिया सहित वर्तमान व पूर्व सांसद, जनप्रतिनिधि, भाजपा के प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी,बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं सहित आमजन सम्मिलित होंगे।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here