ट्रक चालक का शव ट्रक के केबिन में मिला,नाक से रिस रहा था खून ट्रक चालक का शव ट्रक के केबिन में मिला,नाक से रिस रहा था खून Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
15

ट्रक चालक का शव ट्रक के केबिन में मिला,नाक से रिस रहा था खून

स्वाभाविक मौत की संभावना -एफएसएल और डॉग स्क्वायड को बुलाया

जोधपुर,ट्रक चालक का शव ट्रक के केबिन में मिला,नाक से रिस रहा था खून। शहर के एम्स अस्पताल के सामने शुक्रवार की सुबह एक ट्रक चालक का शव ट्रक के केबिन में मिला। उसके नाक से खून रिसने के साथ हल्की चोट का निशान था। प्रथम दृष्टया मौत की वजह स्वाभाविक होना पता लगा है। मौत पर पुलिस ने आरंभिक पड़ताल में किसी तरह का संदेह नही जताया है। सूचना पर पुलिस के अधिकारी वहां पहुंचे। डॉग स्क्वायड एवं एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। मृतक की पहचान कर ली गई है और शव को एम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। बासनी थानाधिकारी जितेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि एम्स अस्पताल के मुख्य गेट के सामने एक ट्रक केबिन में चालक का शव पड़ा है। इस पर पुलिस वहां पहुंची। प्रथम दृष्टया मामला कुदरतन मौत का प्रतीत हुआ है। मौत पर कोई शक नहीं रहे इसके लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।

यह भी पढ़ें – ट्रक चालक की संदिग्ध हालात में मौत,ट्रक केबिन में मिला शव

ट्रक चालक के नाक पर हल्की चोट का निशान है। वह पांच सात दिन पहले ट्रक लेकर यहां आया था और ट्रांसपोर्ट पर माल खाली किया था। उसे किसी अन्य ट्रांसापोर्ट से माल लेकर जाना था। वह अभी यहां पर ही था। वह महाराष्ट्र के कल्याण ट्रांसपोर्ट में काम करता था। उसकी पहचान उत्तरप्रदेश के जोनपुर निवासी 40 साल के महेंद्र यादव के रूप में हुई है। पास में मोबाइल मिला है। केबिन में उसका शव लेटा हुआ पड़ा था। एडीसीपी पश्चिम चंचल मिश्रा, एसीपी पश्चिम नरेंद्र दायमा आदि भी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया था। परिजन को सूचना दी गई है, उनके आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here