एक अक्टूबर से चलन में नहीं रहेगा दो हजार का नोट एक अक्टूबर से चलन में नहीं रहेगा दो हजार का नोट Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
14

एक अक्टूबर से चलन में नहीं रहेगा दो हजार का नोट

जोधपुर,एक अक्टूबर से चलन में नहीं रहेगा दो हजार का नोट। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की घोषणा के अनुरूप एक अक्टूबर से दो हजार रुपए के नोट चलन से बाहर यानि बंद हो जाएंगे। ऐसे में लोगों के पास अब आज का दिन ही अपने पास रखे दो हजार नोटों को जमा कराने या बदलने का मौका है। बैंकों में 30 सितम्बर तक ही नोट बदले या जमा किए जाएंगे,इसके बाद यह नोट रद्दी हो जाएंगे, इसलिए बैंक दो हजार के नोट स्वीकार नहीं करेगा। विभिन्न बैंक अधिकारियों का कहना है कि लोग नोट जमा करा रहे हैं और करीब 90 फीसदी से ज्यादा लोगों ने नोट जमा कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें – डा.अरविन्द माथुर लाइफ़ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

आरबीआई ने करीब चार माह पहले दो हजार रुपए का नोट बंद करने की घोषणा व गाइडलाइन जारी की थी। इसके लिए 23 मई से 30 सितंबर 2023 की तारीख तय की गई। दो हजार के नोटों के बदलने के लिए 10 नोटों की सीमा तय की गई। अब दो हजार का नोट बंद होने में केवल कल का दिन बचा है। कोई भी व्यक्ति बैंक में जाकर नोट बदलवा या जमा करवा सकता है,लेकिन रुपयों का ब्यौरा भी खाते में जमा कराते समय देने का प्रावधान रखा गया है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here