डा.अरविन्द माथुर लाइफ़ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित डा.अरविन्द माथुर लाइफ़ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
16

डा.अरविन्द माथुर लाइफ़ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

जोधपुर,डा.अरविन्द माथुर लाइफ़ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित।
भारतीय जेरियेट्रिक्स एकेडमी द्वारा,28 सितम्बर को एम्स नई दिल्ली में आयोजित बीसवें जेरिकोन-2023 के उद्घाटन समारोह में जोधपुर निवासी डॉ एसएन मेडिकल कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अरविन्द माथुर को लाइफ़टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।यह अवार्ड उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय जेरियेट्रिक्स के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।

यह भी पढ़ें – विश्व हृदयरोग दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उन्हें यह एवार्ड रीजनल डायरेक्टर विश्व स्वास्थ्य संगठन (SEARO) पूनम खेत्रपाल और महानिदेशक इंडियन कौंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च दिल्ली के डॉ राजीव बहल द्वारा प्रदान किया गया। डॉक्टर अरविन्द माथुर जोधपुर के डा.एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य व नियंत्रक रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में उनकी प्रेरणा व सदप्रयास से कॉलेज में जेरियेट्रिक्स विभाग की स्थापना हुई थी।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here