इस सरकारी स्कूल में शुरू हुआ AI क्लासरूम, टीचर की हो रही जमकर तारीफ – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

हरदोई जिले का प्राथमिक विद्यालय फैजुल्लापुर यूपी का पहला एआई वाला क्लासरूम बन गया है. इस क्लासरूम का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाष कुंवर श्रीवास्तव ने किया है. टोडरपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय फैजुल्लापुर के शिक्षक शिवेंद्र सिंह बघेल की वजह से एआई क्लासरूम का निर्माण हो पाया है.
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ.
बीईओ प्रभाष कुमार ने कहा कि ये हमारे लिए गर्व की बात है कि इस तरह का क्लासरूम हमारे ब्लॉक में शुरू हो रहा है. इससे बच्चे ना सिर्फ नया सीखेंगे, बल्कि बदलाव की स्थिति भी आएगी और स्कूलों में नामांकन के साथ ही ठहराव भी बढ़ेगा. यह सिर्फ यहां तक ही सीमित ना रहे. इसका लाभ प्रदेश के अन्य शिक्षक भी ले सके, इसके लिए कार्यशाला का भी आयोजन करने पर विचार किया जाएगा.

शिक्षक शिवेंद्र सिंह ने बताया कि आज उनका इस जनपद में आने के बाद का सपना पूरा हुआ है. बच्चे अब धीरे-धीरे ही सही एडवांस होते जाएंगे. शिवेंद्र ने कहा कि इस क्लासरूम को उन्होंने जनसहयोग और अपने पास से पैसे लगाकर तैयार किया है.

शिक्षक शिवेंद्र की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अभिषेक कुमार अवस्थी ने किया और कार्यक्रम के दौरान शिक्षामित्र अजय सिंह और पंकज भी मौजूद रहे.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here