पशु आहार के नीचे मिली 80 लाख की शराब,ट्रक चालक गिरफ्तार पशु आहार के नीचे मिली 80 लाख की शराब,ट्रक चालक गिरफ्तार Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
8

पशु आहार के नीचे मिली 80 लाख की शराब,ट्रक चालक गिरफ्तार

जोधपुर,पशु आहार के नीचे मिली 80 लाख की शराब,ट्रक चालक गिरफ्तार।
जिले की ग्रामीण पुलिस की साइबर टीम ने रात को एक ट्रक से 80 लाख की अवैध शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 62 पर कार्यवाही करते हुए पंजाब से गुजरात जा रही पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब से भरे ट्रक को पशु आहार आड़ मे 711 कार्टन अवैध शराब जब्त कर तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को गिरफतार किया है।

यह भी पढ़ें – कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फैंकना है- राणा

एसपी यादव ने बताया कि अवैध शराब की कार्रवाई के लिए हरजीराम के निर्देशन में उपनिरीक्षक साइबर सैल के नेतृत्व में टीम के कांस्टेबल सेठाराम को सूचना मिली कि एक ट्रक जिसके आगे बोनट पर ‘विष्णु विष्णु तु भण रे प्राणी,उसके नीचे समराथल सोने की नगरी कण कण मे चमके हिरा मोती’ लिखा हुआ है। जिसमे अवैध शराब भर कर अभी-अभी सोयला से निकला है जो खेड़ापा होकर जोधपुर की तरफ जायेगा, अगर नाकाबंदी की जाए तो भारी मात्रा मे अवैध शराब से भरा ट्रक पकडा जा सकता है। इस पर नेशनल हाईवे-62 पर नाकाबन्दी कर ट्रक के आने पर रुकवा कर तलाशी लेकर ट्रक में पशु आहार के नीचे भरी हुई पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के कुल 711 कार्टन जब्त कर आरोपी बिच्छपुरी चकढाणी पुलिस थाना मेड़तारोड जिला नागौर के प्रेमसुख पुत्र बंशीलाल विश्रोई को पकड़ा। अवैध शराब की बाजार कीमत 80 लाख रूपए है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here