खंडस्तरीय संस्कृत विद्यालयी प्रतियोगिता में ज्वालपाधाम प्रथम खंडस्तरीय संस्कृत विद्यालयी प्रतियोगिता में ज्वालपाधाम प्रथम Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
14

खंडस्तरीय संस्कृत विद्यालयी प्रतियोगिता में ज्वालपाधाम प्रथम

देहरादून,खंडस्तरीय संस्कृत विद्यालयी प्रतियोगिता में ज्वालपाधाम प्रथम।
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा खंड स्तरीय प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन किया गया। 26 सितंबर को कल्जीखाल ब्लॉक स्थित विद्यालयों के छत्रों के मध्य प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज मुंडनेश्वर में किया गया। ज्वालपा देवी मंदिर समिति,ज्वालपा धाम गढ़वाल के जनसंपर्क अधिकारी पार्थसारथि थपलियाल ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि खंडशिक्षा अधिकारी मुकेश बहुगुणा,विशिष्ठ अतिथि पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी,अतिथि डॉ. ममता महेरा प्राचार्य ज्वालपा देवी आदर्श संस्कृत महाविद्यालय थीं। खंड स्तरीय इस प्रतियोगिता की संयोजक आरती बहुगुणा थीं। विधायक पोरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें – मादक पदार्थ तस्करी के तीन वांछित पकड़े

इन प्रतियोगिताओं में मुख्यतःसंस्कृत विद्यालयों/महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कुछ प्रतियोगिताओं में आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। प्रतियोगिताओं का आयोजन छठी से दसवीं तक कनिष्ठ वर्ग व 11वीं से आचार्य वर्ग तक वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों नें भाग लिया। ज्वालपा धाम स्थित ज्वालपा धाम संस्कृत विद्यालय के 23 छात्रों और ज्वालपा देवी आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के 16 छात्रों ने इस आयोजन में भाग लिया।

ये प्रतियोगिताएं हुई
वाद विवाद,श्लोक उच्चारण,आशु भाषण,संस्कृत समूहगान,संस्कृत नाटक और नृत्य प्रतियोगिता।

वरिष्ठ प्रतियोगी वर्ग
इसमें नृत्य प्रतियोगिता में ज्वालपा धाम के विद्यार्थियों ने भाग नही लिया। वरिष्ठ छात्र वर्ग में नाटक प्रतियोगिता में प्रतिभागी विद्यार्थी थे राजीव, हरिओम,अरुण,मनदीप,आकाश, आलोक,योगेश और मयंक,स्थान प्रथम। समूहगान प्रतियोगिता में प्रतिभागी थे अरुण,मोहित,विकास, गौरव,प्रदीप पंत और मुरली। प्रतियोगिता में स्थान प्रथम-आशु भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागी विद्यार्थी-नितिन कुमार स्थान प्रथम। वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागी विद्यार्थी थे-विकास और राजीव, स्थान-प्रथम। श्लोक उच्चारण में प्रतिभागी गौरव थपलियाल, स्थान प्रथम।

कनिष्ठ छात्र वर्ग
वाद विवाद प्रतियोगिता में साहिल चमोला और अनुराग पोखरियाल प्रथम, श्लोक उच्चारण में राहुल मुंडेपी प्रथम, समूहगान प्रतियोगिता में अनुज जुयाल,विनीत ममगाईं,सागर,धैर्य खुगसाल,आयुष जदली,निखिल इष्टवाल,संतोष और अतुल कुकरेती।
आशु भाषण प्रतियोगिता में साहिल चमोला तृतीय। समूह नृत्य में प्रतिभागी थे आयुष जदली,अतुल कुकरेती,संतोष,राहुल मुंडेपी,आर्यन मंदवान,अनुज भारद्वाज,सुमित थपलियाल और आयुष ककत्वाण।

यह भी पढ़ें – राज्य के कई शहरों एनआईए की रेड,विदेशी फंड आने का संदेह

ज्वालपा देवी आदर्श संस्कृत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.ममता महेरा को आयोजन समिति द्वारा अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ.सौरभ कंडवाल,रजनी प्रभा नेगी और अध्यापक भास्कर ममगाईं व योगाचार्य प्रदीप थपलियाल विद्यार्थियों के संरक्षक व मार्गदर्शक के रूप में मुंडनेश्वर में थे। प्रतियोगियों का कुशल मार्गदर्शन में व्याकरणाचार्य पवन नौडियाल की भूमिका सराहनीय रही। प्रतियोगिता के अगले चरण में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता 11 व 12 अक्टूबर को कोटद्वार में आयोजित की जाएगी। यह उपलब्धि विद्यालय, महाविद्यालय और ज्वालपा देवी मंदिर समिति के लिए शुभ संकेत है। मंदिर समिति एवं विद्यालय प्रबंध समिति इस उपलब्धि से उत्साहित है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here