राज्य के कई शहरों एनआईए की रेड,विदेशी फंड आने का संदेह राज्य के कई शहरों एनआईए की रेड,विदेशी फंड आने का संदेह Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
7

राज्य के कई शहरों एनआईए की रेड,विदेशी फंड आने का संदेह

जोधपुर,राज्य के कई शहरों एनआईए की रेड,विदेशी फंड आने का संदेह।
देश में खालिस्तानी संगठनों और उनसे जुड़े आंतकियों के खिलाफ देश की जांच एजेंसियां अब गहन पड़ताल कर रही हैं। लगातार जांच एजेंसियों की तरफ से रेड दी जा रही है। बुधवार को एनआईए की तरफ से देश के कई बड़े शहरों सहित राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर एवं श्रीगंगानगर में विदेशी फंड के संदेह में रेड दी गई। तार आंतकियों से जुड़े होने के आसार बने हैं। जोधपुर के पीपाड़ शहर में एक व्यक्ति के यहां पर रेड दिए जाने के साथ उसे नोटिस जारी कर दिल्ली तलब किया गया है।

यह भी पढ़ें – आवासन बोर्ड कर्मचारी संध का विरोध प्रदर्शन जारी

खालिस्तानी संगठनों और उनसे जुड़े आतंकियों पर भारतीय जांच एजेंसियों द्वारा नकेल कसने की कवायद जारी है।जांच एजेंसियों का विदेश के साथ- साथ देश में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। सुबह कार्रवाई करते हुए राजस्थान के बीकानेर संभाग में सूरतगढ़,राजियासर और जोधपुर के ग्रमाीण क्षेत्र में एनआईए की छापेमारी की कार्यवाही की सूचना मिली है।
सूरतगढ़ में एक निजी कॉलेज के छात्र नेता के घर एनआईए की टीम पहुंची है। छात्र नेता खालिस्तान का समर्थक बताया जा रहा है। इसके अलावा पंजाब से लगती राजस्थान की सीमा वाले क्षेत्रों में भी एनआईए की छापेमारी की खबर सामने आई।

यह भी पढ़ें – बड़े घोटले में फर्जी तरीके से उठाया करोड़ों का भुगतान

13 ठिकानों पर रेड दी गई
खालिस्तानी चरमपंथियों से जुड़े गैंगस्टर्स के हवाला ऑपरेटर्स और लॉजिस्टिक कॉर्डिनेटर की धरपकड़ के लिए राजस्थान में बीकानेर संभाग सहित लगभग 13 ठिकाने पर छापेमारी की गई है। अब तक जितने भी गैंगस्टर और खालिस्तानी कुछ आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है, उनसे पूछताछ में पता चला कि इस गैंगस्टर-खालिस्तानी नेक्सस का इस्तेमाल टेरर फंडिग,हथियार सप्लाई के साथ-साथ विदेशी धरती से देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जा रहा है। जोधपुर जिले के ग्रामीण पीपाड़ क्षेत्र में भी सुबह एक स्थान पर एनआईए की तरफ से रेड दी गई। एक व्यक्ति को नोटिस दिए जाने के साथ उसे दिल्ली तलब किए जाने की जानकारी मिली है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here