बाइक पर जा रहे दो युवकों पर तलवारों सरिया से हमला,एक की हालत नाजुक बाइक पर जा रहे दो युवकों पर तलवारों सरिया से हमला,एक की हालत नाजुक Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
18

बाइक पर जा रहे दो युवकों पर तलवारों सरिया से हमला,एक की हालत नाजुक

  • एमडीएम अस्पताल में चल रहा उपचार
  • हत्या प्रयास में केस दर्ज

जोधपुर,बाइक पर जा रहे दो युवकों पर तलवारों सरिया से हमला,एक की हालत नाजुक। शहर के बनाड़ पुलिस थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात दो दोस्तों पर स्कार्पियो में आए कुछ बदमाशों ने तलवारों,सरिया आदि से हमला कर दिया। एक युवक के पीठ पर कई गहरे घाव लगने पर उसे नाजुक हालत में एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। साथी की तरफ से नामजद बदमाशों के खिलाफ हत्या प्रयास में रिपोर्ट दी गई है। मामला गाड़ी सीजिंग को लेकर बताया जाता है। फिलहाल मामले में अग्रिम जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें – महिला शाक्ति के दम पर भाजपा प्रचण्ड बहुमत हासिल करेगी-राणा

बनाड़ पुलिस ने बताया कि घटना में उजलिया करवड़ हाल नांदडी रूपनगर डिफेंस कॉलोनी निवासी दिलीपसिंह पुत्र महेंद्र सिंह की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह सोमवार की रात को अपनी बाइक पर दोस्त सागर सिंह पुत्र देवी सिंह निवासी बड़ावाला नांदड़ी के साथ घर से किसी काम के लिए जा रहा था। बनाड़ क्षेत्र में पहुंचने पर एक काले रंग की स्कर्पियो में महेंद्र खियासरिया, जितेंद्र डिगाड़ी, बाबू सिंह, सांगसिंह सहित आठ दस लोग आए। इनके हाथ में तलवारें और सरिया आदि हथियार थे। बाइक को रूकवाने के साथ मारपीट की फिर हथियारों से हमला कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने उसके साथी सागर सिंह की पीठ पर तलवार से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। उनके चिल्लाने की आवाज पर आस पास के लोग एकत्र होने पर सभी गाड़ी में बैठकर भाग गए। पुलिस ने आरंभिक पड़ताल में इनके बीच गाड़ी सीजिंग को लेकर विवाद होना बताया है। तीन चार दिन पहले भी विवाद हुआ था। बनाड़ पुलिस ने अब हत्या प्रयास में केस दर्ज किया है। अस्पताल में सागर सिंह की हालत नाजुक बनी है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here