गुरुवार सुबह निकलेगा ईदमिलादुन्नवी का जलसा,शाम को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन   गुरुवार सुबह निकलेगा ईदमिलादुन्नवी का जलसा,शाम को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
16

गुरुवार सुबह निकलेगा ईदमिलादुन्नवी का जलसा,शाम को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

सांप्रदायिक सौहार्द मिलेगा देखने को -प्रशासन की तरफ से तैयारियां और गाइड लाइन जारी

जोधपुर,गुरुवार सुबह निकलेगा ईदमिलादुन्नवी का जलसा,शाम को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन।शहर में गुरुवार को दो पर्वों का भव्य आयोजन होगा,जिसमेें सांप्रदायिक सौहार्द की झलक देखने को मिलेगी। सुबह ईद-मिलादुन्नबी का जलसा शानों शौकत से निकलेगा और शाम को अनंत चतुदर्शी पर गणेश विसर्जन का जुलूस निकाला जाएगा। पुलिस और प्रशासन की तरफ से इन दोनों भव्य आयोजनों को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया गया है। जुलूस का रूट भी तय कर लिया गया है। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे वालों पर पुलिस की तरफ से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें – व्हाट्स इन ए सरनेम के मंचन ने कला प्रेमियों को किया मुग्ध

गुरुवार की सुबह निकलेगा ईद-मिलादुन्नबी का जलसा
गुरुवार को ईद-मिलादुन्नबी बड़े ही अकीदत और एहतराम से मनाया जाएगा। इस जूलूस में इस बार आलिम ऐ दीन की सरपरस्ती में बड़े ही एहतराम और हुदूदे इस्लाम में तंजीम अईम्मा ए अहले सुन्नत और मुस्लिम समाज संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में पूरे जोश और जुनून के साथ सुबह 7 बजे स्टेडियम से रवाना किया जाएगा। मौलाना हाफिज जावेद ने बताया कि आवाम में फैल रही विभिन्न अफवाओं और जलसा सीमित के जलसा न निकालने की खबर के बाद अहले सुन्नत की तंजीम के मौजीज लोगों ने इस मर्तबा जोधपुर की आवाम और आशिकाने रसूल के जज्बातों की कद्र करते हुए ये फैसला लिया है की ये इस जूलूस ए मोहम्मदी में इस बार बड़े ही सुन्नत एवं शांतिपूर्ण आयोजित किया जाएगा। कमेटी के तमाम लोगो ने जूलूस में शामिल होने वाले लोगो से गुजरिश की है की वे इस्लामी लिबास में आएं और किसी भी तरीके की वाहन या झांकी शामिल नही की जाएगी। इस जलसे को पैदल मार्च के रूप में प्रशासन के तय रूट के साथ निकाला जाएगा। इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद तमाम ओल्माओं ने जोधपुर की आवाम का शुक्रिया अदा किया है। इस अवसर पर साजिद खान (जोधाना जागरूक मंच) मौलाना हाफिज जावेद,सैय्यद मोइन अशरफी, मौलाना रफीक,मौलाना अंजार, मौलाना नफीश,मोहम्मद जावेद, मोहसिन अत्तारी,राजू खान,मोहम्मद यूसुफ,जमाल कुरेशी,अकबर पठान, इमरान कुरेशी,मोहम्मद शकील,हैदर नूरी,अब्दाल खालिद,इमरान अली रंगरेज,कय्यूम अहमद,सलीम,नासिर हुसैन भाटी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें – चलरहा था मॉकड्रिल हो गया वास्तविक हादसा

शाम को गणेश प्रतिमाओं को होगा विसर्जन 
सुबह ईद-मिलादुन्नबी जलसा आयोजन के बाद शहर में पिछले दस दिनों से चल रहे गणेशोत्सव का समापन भी अनंत चतुदर्शी के साथ हो जाएगा। इस बार दो पर्वों के एक साथ होने पर प्रशासन की तरफ से गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का समय शाम निर्धारित किया गया है।पुलिसप्रशासन की तरफ से सभी तरह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां आरंभ की गई है।

इनका कहना है
सुबह ईद-मिलादुन्नबी का जलसे का आयोजन होगा। शाम को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का समय निर्धारित रखा गया है। दोनों आयोजन एक ही दिन हैं। पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित रखी गई है।

गौरव यादव
डीसीपी पश्चिम।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here