बैंक ऑफ इंडिया का सतर्कता जागरुकता सप्ताह का आगाज बैंक ऑफ इंडिया का सतर्कता जागरुकता सप्ताह का आगाज Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
17

बैंक ऑफ इंडिया का सतर्कता जागरुकता सप्ताह का आगाज

जोधपुर,बैंक ऑफ इंडिया का सतर्कता जागरुकता सप्ताह-2023 का आगाज।भारत के राष्ट्रीयकृत बैंक ऑफ इंडिया द्वारा निवारक सतर्कता योजना के तहत तीन महीने का (16अगस्त से 15 नवम्बर)तक सतर्कता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम ‘भ्रष्टाचार का विरोध करें,राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें’ है। इस कड़ी में बैंक ऑफ इंडिया,जोधपुर आईए शाखा द्वारा विद्या वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं चित्रकला, निबंध लेखन,पोस्टरमेकिंग आदि आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया जोधपुर के आंचलिक प्रबन्धक अजय कुमार त्रिपाठी,सतर्कता विभाग के मुख्य प्रबन्धक राकेश गुप्ता,जोधपुर आईए मुख्य शाखा प्रबन्धक देवेंद्र मंगल,प्रबन्धक जय किशन मीना,विद्या वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निर्देशक टीकम परिहार,प्रिन्सिपल ज्योति,अध्यापक एवं 200 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें – पैदल जा रही महिला का पर्स छीन कर भागा बदमाश

इस अवसर पर आंचलिक प्रबन्धक अजय कुमार त्रिपाठी बताया कि इस दौरान जोधपुर अंचल की विभिन्न शाखाओं द्वारा भी अनेक गतिविधियां की जा रही हैं,स्कूलों में क्विज,निबंध लेखन,पोस्टर,वाद-विवाद तथा विभिन्न स्थानों पर डिजीटल सतर्कता कार्यक्रम और ग्राम सभाएं भी आयोजित की जा रही हैं।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here