सीआईएफएस ऑनलाइन परीक्षा में मोबाइल से नकल करते परीक्षार्थी पकड़ा सीआईएफएस ऑनलाइन परीक्षा में मोबाइल से नकल करते परीक्षार्थी पकड़ा Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
11

सीआईएफएस ऑनलाइन परीक्षा में मोबाइल से नकल करते परीक्षार्थी पकड़ा

चचेरा भाई वाट्सएप पर उत्तर भेज रहा था

जोधपुर,सीआईएफएस ऑनलाइन परीक्षा में मोबाइल से नकल करते परीक्षार्थी पकड़ा।शहर में मंगलवार को आयोज्य सीआईएफएस की ऑनलाइन परीक्षा में एक नकलची को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह मोबाइल पर सोशल मीडिया के जरिए नकल कर रहा था। वीक्षक को पता लगने पर पुलिस को सूचना दी गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि उसका चचेरा भाई नकल में मदद कर रहा था। अब उसके भाई की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें – दोपहर खेत में आराम कर रही वृद्धा के मुंह में कपड़ा ठूंस कर कंठी-कानों के टोप्स लूटे

एसीपी मंडोर पीयूष कविया ने बताया कि सीआईएफएस की परीक्षा का आयोजन चल रहा है। बनाड़ स्थित एक ऑनलाइन सेंटर आइजोन सिटी डिजीटल जोन में सुबह परीक्षा के समय एक युवक मोबाइल से नकल करते पकड़ा गया। युवक जालोर जिले का नैनाराम जाट जो अपने मोबाइल से प्रश्नों के उत्तर वाट्सएप के जरिए हल कर रहा था,इसमें उसकी मदद चचेरा भाई रमेश जाट कर रहा था। वीक्षक चंद्रप्रकाश ने उसे नकल करते पकड़ा और पुलिस को सूचना दी गई। बनाड़ थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह आदि वहां पहुंचे और आरोपी नैनाराम जाट को नकल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का सहयोग करने वाले चचेरे भाई रमेश जाट की तलाश की जा रही है। जांच अधिकारी हैडकांस्टेबल मदनलाल ने बताया कि वीक्षक चंद्रप्रकाश की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है। आरोपी ने पांच छह प्रश्नों के उत्तर हल कर दिए थे। मोबाइल जब्त किया गया है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here