परिवार हरिद्वार गया,चोर घर से चार लाख के जेवर व 2.25 लाख की नगदी ले गए परिवार हरिद्वार गया,चोर घर से चार लाख के जेवर व 2.25 लाख की नगदी ले गए Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
7

परिवार हरिद्वार गया,चोर घर से चार लाख के जेवर व 2.25 लाख की नगदी ले गए

  • वापिस घर आने पर मिला सामान अस्त व्यस्त
  • पीछे की दीवार फांद कर घुसे चोर

जोधपुर,परिवार हरिद्वार गया,चोर घर से चार लाख के जेवर व 2.25 लाख की नगदी ले गए। शहर के झालामंड स्थित तेजानगर बिचलापुर क्षेत्र मेें एक सूने मकान में चोरों ने सेेंध लगाकर चार लाख के जेवरात और सवा दो लाख की नगदी चुरा ले गए। परिवार के लोग रिश्तेदारी में मौत पर हरिद्वार गए हुए थे। घटना में अब कुड़ी भगतासनी थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस में कुछ नामजद लोगों पर चोरी का संदेह व्यक्त किया गया है। जिस बारे में पुलिस पड़ताल में जुटी है।

यह भी पढ़ें – वेटरनरी डॉक्टरों की हड़ताल जारी

बिलचापुर तेजानगर की रहने वाली बबली देवी पत्नी सोहनलाल प्रजापत की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके जेठ के निधन पर वह परिवार सहित ईस्ट पटेल नगर गणेशपुरा गई हुई थी। 17 सितंबर से परिवार के लोग जेठ के मकान पर ही थे। 23 को परिवार के लोग हरिद्वार गए। 24 की शाम को सभी लोग अपने घर लौटे तो ताले टूटे मिले अंदर सारा सामान अस्तव्यस्त मिला।अज्ञात चोरों द्वारा घर से पांच तोला सोना जिनमें तिमणियां,कानों के टोप्स, अंगुठियां,चेन,लूंग जोडिय़ों के साथ चांदी के एक किलो आइटम जिनमें कंदोरा,पायजेब,फिणियां,बिछियां, कांकण,मुरकिया सहित पेटी से दो लाख और 25 हजार अलग रखे थे वह सब चोरी कर ले गए। चोरों द्वारा घर के पीछे की दीवार पर लगे गेट को फांद कर घुसना प्रतीत हुआ है। आस पास के लोगों से पूछताछ करने पर पता लगा कि बिचलापुर के दो तीन युवक क्षेत्र में घूम रहे थे,जो आपराधिक प्रवृति के है।उन्हें नामजद करते हुए कुड़ी थाने में रिपोर्ट दी गई। कुड़ी थाने के एएसआई नरपतसिंह इसकी जांच कर रहे है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here