मेट्रो में नजर आया जवान का वो सीन, ‘बेकरार करके हमें यूं ना जाइए’ गाने पर डांस करती दिखी लेडी जवान – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज हुई है, जिसको लेकर सभी पर उनका खुमार देखने को मिल रहा है। ऐसे में काफी लोग ऐसे भी हैं, जो इंस्टाग्राम या फेसबुक जवान के गाने पर रील्स (Viral Video) बनाकर अपलोड कर रहे हैं।

ऐसे में काफी लोग फेमस भी हो चुके हैं। जवान का लुक (सिर पर पट्टी बंधा हुई) लोगों के दिमाग पर इस कदर छाया हुआ है कि जहां देखो सब के सब जवान ही बनकर घुम रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक लड़की नजर आएगी, जो जवान के किरदार में खुद को ढालकर फिल्म के फेमस गाने ‘बेकरार करके हमें यूं ना जाइए’ पर डांस करती नजर आ रही है। बिल्कुल वैसे ही जैसे फिल्म में शाहरुख ने मेट्रो वाला सीन दिया है। ऐसे में ये वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है और लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here