दिल्ली मेट्रो में रोमांस के बाद बीड़ी सुलगाते हुए वीडियो वायरल, देखें बुजुर्ग का स्वैग – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

दिल्ली मेट्रो में होने वाली अप्रत्याशित घटनाओं की वीडियो आए दिन सुर्खियां बटोर रही है. तमाम चेतावनियों के बाद भी लोग चलती ट्रेन के अंदर अनुचित कृत करने से बाज नहीं आ रहे.

दिल्ली मेट्रो में रोमांस के बाद बीड़ी सुलगाते हुए वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो में कभी डांस, कभी झगड़े और कभी रोमांस करते हुए वीडियो वायरल होते हैं. अब एक और क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. हालांकि, इस बार मेट्रो कोच के अंदर एक शख्स द्वारा बीड़ी सुलगाया जा रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वरिष्ठ नागरिक की आरक्षित सीट पर बैठा आदमी पूरी तसल्ली से बीड़ी सुलगता है और जलती हुई तिल्ली को ट्रेन के फर्श पर फेंक देता है.

बुजुर्ग बीड़ी का कश लेने के बाद चलती ट्रेन में धुआं भी छोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. उसके बगल में बैठा एक आदमी उठ कर चला जाता है. हालांकि, शुरू में उसे किसी ने नहीं रोका. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सह-यात्री बीड़ी की ओर इशारा कर रहा है और उससे बात कर रहा है. इससे लगता है कि उसने उसे मेट्रो के अंदर धूम्रपान करने से मना किया.

वहीं, अगर आप दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं, तो आपने इस घोषणा को तो सुना ही होगा कि “मेट्रो परिसर के अंदर धूम्रपान करना सख्त मना है और यह एक दंडनीय अपराध है. डीएमआरसी की ओर से जारी किए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अगर मेट्रो में कोई भी यात्री किसी भी तरह का अनुचित व्यवहार करता दिखें, तो उसकी सूचना तत्काल मेट्रो पुलिस को देनी चाहिए. उनके खिलाफ मेट्रो पुलिस कानून के हिसाब से कार्रवाही करेगी.

गौरतलब है कि दिल्ली मेट्रो न केवल अपनी अच्छी और सुविधाजनक यात्रा के लिए मशहूर है, बल्कि रील्स और तमाम तरह की वीडियो बनाने के लिए भी लोगों की पसंदीदा जगह बनती जा रही है. बीते दिनों पहले दो लोगों के द्वारा मेट्रो के अंदर व्यायाम करने का वीडियो सामने आया था. उससे पहले एक कपल एक-दूसरे को किस करते हुए वीडियो में नजर आ रहे थे.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here